फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The hospital operator broke the seal, the department was satisfied by sending a notice.

Rampur News: हॉस्पिटल संचालक ने तोड़ दी सील, विभाग ने नोटिस भेजकर की इतिश्री

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
The hospital operator broke the seal, the department was satisfied by sending a notice.
स्वार। अविवाहित युवती के कथित गर्भपात के प्रयास और नाज हॉस्पिटल सील किए जाने के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्टीकरण मांगकर इतिश्री कर ली है। जबकि सरकारी सील तोड़ना अपराध की श्रेणी में आता है। ऐसे मामलों में पूर्व में प्राथमिकी तक दर्ज हो चुकी है।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय की ओर से हॉस्पिटल संचालक को नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर विभिन्न अभिलेख प्रस्तुत करने और पूरे मामले में जवाब मांगा गया है। वहीं दूसरी ओर मामले में अब तक युवती का मेडिकल परीक्षण और अल्ट्रासाउंड न कराए जाने से पूरे घटनाक्रम को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. देवेश चौधरी ने बताया कि सीएमओ कार्यालय से जारी नोटिस में हॉस्पिटल संचालक से पूछा गया है कि शुक्रवार को हॉस्पिटल सील किए जाने के बाद करीब एक घंटे के भीतर सील तोड़कर दोबारा संचालन कैसे शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय में जवाब और अभिलेख प्रस्तुत न करने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि हॉस्पिटल संचालक पक्ष का कहना है कि उन्हें अभी तक कोई नोटिस प्राप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर पूरे मामले में कई सवाल भी उठ रहे हैं। चर्चा है कि कथित गर्भपात प्रकरण में युवती का न तो मेडिकल परीक्षण कराया गया और न ही उसे अल्ट्रासाउंड के लिए भेजा गया। कोतवाल अनुपम शर्मा का कहना है कि उन्हें इस प्रकरण में किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed