{"_id":"685c5517a6a90ad5e30df4c7","slug":"the-honorable-will-get-roads-and-bridges-constructed-in-the-district-rampur-news-c-282-1-rmp1004-148286-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: जिले में माननीय बनवाएंगे सड़क और पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: जिले में माननीय बनवाएंगे सड़क और पुल
Thu, 26 Jun 2025 01:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 26 Jun 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। जिले के माननीय अपने-अपने क्षेत्रों में सड़कों से लेकर पुल व अन्य निर्माण कराएंगे। इसके लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से जनप्रतिनिधियों से प्रस्ताव मांगे गए हैं। जनप्रतिनधियों से जल्द से प्रस्ताव देने को कहा गया है। इन प्रस्तावों के आने के बाद इन पर शासन की मोहर लगेगी, जिसके बाद विकास कार्यों को कराया जाएग।
शासन की मंशा प्रदेश का विकास कराने की है। सरकार चाहती है कि इसके लिए जनप्रतिनधि अपने स्तर अपनी इच्छा के अनुसार लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासन के माध्यम से प्रस्ताव भेजें। उसके बाद शासन की मोहर लगेगी और फिर इसके बाद विकास कार्यों को कराया जाएगा। शासन की मंशा है कि प्रदेश की सड़कों को गड्डा मुक्त किया जाए। इसलिए सरकार का फोकस सड़कों को गड्डा मुक्त कराने पर ही है। जनप्रतिनिधियों से सड़कों के निर्माण के प्रस्ताव ज्यादा से ज्यादा देने को कहा गया है। शासन के आदेश के बाद अब जनप्रतिनधियों से लोक निर्माण विभाग की ओर से प्रस्ताव मांगे जाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए विभाग की ओर से तैयारी की जा रही है। सभी जनप्रतिनधियों से प्रस्ताव देने को कहा जा रहा है।