फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The heat will worsen in the coming days, the maximum temperature is likely to reach 41

आने वाले दिनों में और बेहाल करेगी गर्मी, अधिकतम तापमान 41 तक पहुंचने की संभावना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
The heat will worsen in the coming days, the maximum temperature is likely to reach 41
रामपुर। आने वाले दिनों में गर्मी और बेहाल करेगी। भले ही इस बार मई-जून पिछले कुछ साल की तुलना में उतने गर्म न रहे हों लेकिन, मौसम में उमस और गर्मी बेहाल किए हुए है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। ऐसे में आने वाले दिन बढ़ती गर्मी और उमस का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

सोमवार सुबह के वक्त आसमान में घने बादल छा गए, जिससे लोगों को बारिश की उम्मीद हो गई। किन्तु कुछ देर बाद बादल छंट गए और पूरे दिन तेज धूप निकली और लोग गर्मी से बेहाल रहे। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दस दिन तक लोगों को गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। बल्कि आने वाले दिनों में तापमान और उमस में वृद्धि होगी। सोमवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ने तक की वृद्धि की संभावना है।
विज्ञापन

वहीं, मौसम पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार तक तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी के साथ अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। इस दौरान बारिश की भी संभावना नहीं है। यानि आने वाले दिनों में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed