फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The groom submitted the SIR form before taking the wedding procession.

Rampur News: बरात ले जाने से पहले दूल्हे ने जमा किया एसआईआर फॉर्म

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
The groom submitted the SIR form before taking the wedding procession.
रामपुर। एसआईआर को लेकर लोगों में बढ़ती जागरूकता की एक अनूठी मिसाल सामने आई है। तहसील सदर के गांव मनकरा के एक युवक निजाम रजा ने अपनी बरात ले जाने से ठीक पहले बीएलओ को अपना एसआईआर फॉर्म जमा किया।
विज्ञापन


यह मौका तब बना जब राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन के जिला महासचिव व प्रवक्ता काशिफ खां दूल्हे को शादी की बधाई देने पहुंचे। दूल्हे निजाम रजा ने उनके सामने बरात में जाने से पहले अपना फॉर्म जमा करने की इच्छा जताई।
विज्ञापन

काशिफ खां ने तुरंत बीएलओ रामकिशोर को बुलाया, जिन्होंने दूल्हे का एसआईआर फॉर्म स्वीकार कर लिया। ग्राम प्रधान सना काशिफ ने बताया कि ग्राम पंचायत में एसआईआर का कार्य तेजी से चल रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed