फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The general budget reflects the vision of realizing possibilities: Naqvi

संभावनाओं को साकार करने की सोच है आम बजट : नकवी

Tue, 03 Feb 2026 12:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 03 Feb 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
The general budget reflects the vision of realizing possibilities: Naqvi
आम बजट को लेकर बोले पूर्व केंद्रीय मंत्री
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि केंद्रीय बजट आत्मनिर्भर भारत की गूंज और विकसित भारत की गर्जना का गजट है। विकसित भारत की सशक्त सामर्थ, संभावना को साकार करने की सोच, समझ और संकल्प का पुख्ता दस्तावेज है।
नकवी ने कहा कि प्रधानमंत्री के सुशासन की शक्ति ने बाहरी घमासान और अंदरुनी व्यवधान को पछाड़कर, वैश्विक तंगी मंदी के दौर में भी भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाया है।
विज्ञापन

नकवी ने कांग्रेस, सपा और कुछ सियासी दलों की ओर से की जा रही आलोचना पर कहा कि कुछ लोगों को तर्कों की कंगाली ने कुतर्कों का मवाली बना दिया है, इसलिए हिट एंड रन के हुड़दंगी हवा बाज हवा-हवाई होते जा रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, पिछला वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष मोहनलाल सैनी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed