फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The extinct Revati river will be renovated

Rampur News: लुप्त हो चुकी रेवती नदी का होगा जीर्णोद्धार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
The extinct Revati river will be renovated
रामपुर। रेडिको खेतान लिमिटेड एवं आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा की ओर से भूगर्भ जल शक्ति प्रोजेक्ट के अंतर्गत रामपुर के चमरौआ में विलुप्त हो चुकी रेवती नदी के जीर्णोद्धार का कार्यक्रम शुरू किया गया। इसके तहत यहां पर अमृत सरोवर का भी निर्माण कराया जाएगा।चमरौआ ब्लॉक में लुप्त हो चुकी रेवती नदी के जीर्णोद्धार कार्यक्रम की शुरुआत विधायक आकाश सक्सेना, सीडीओ नंदकिशोर कलाल एवं रेडिको खेतान के उपाध्यक्ष विकास सक्सेना ने की। विधायक ने फावड़ा चलाया तो सीडीओ ने नारियल फोड़ा। विधायक ने कहा कि आर्ट ऑफ लिविंग ने रेडिको खेतान के माध्यम से रामपुर में जलस्तर के सुधार के लिए कार्य कर रही है। रेडिको खेतान, आर्ट ऑफ लिविंग और जिला प्रशासन के सहयोग से 2022 में चमरौआ डार्क जोन से बाहर आया।
विज्ञापन

सीडीओ ने बताया कि रेडिको खेतान एवं आर्ट लिविंग ने अपनी वैज्ञानिकों की टीम के माध्यम से स्वयं एक सब सरफेस डायकवाल सरयू नदी (पूर्व में बहल्ला नदी) पर बनाया। उसके परिणाम देखकर जिला प्रशासन ने संस्तुति की कि वाटर रिचार्जिंग वेल की संयुक्त तकनीक गिरते हुए भूजल स्तर को सामान्य करने में बहुत कारगर है। कहा रामपुर में विभिन्न माध्यमों से जलस्तर सुधार के लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने सभी ब्लॉक स्तर के अधिकारियों एवं सचिवों को निर्देशित किया कि तय समय सीमा के भीतर ही इस कार्य को पूर्ण करना है। इस नदी की कुल 12.6 किलोमीटर लंबाई है, जिसकी मनरेगा से खोदाई होगी। सभी छह ग्राम पंचायतों में नदी को कब्जामुक्त कराया जाएगा। रेडिको खेतान के उपाध्यक्ष ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed