फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The development authority will acquire 7.4 hectares of land from four villages.

Rampur News: चार गांवों की 7.4 हेक्टेयर जमीन अधिगृहीत करेगा विकास प्राधिकरण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
The development authority will acquire 7.4 hectares of land from four villages.
रामपुर। आरडीए व्योमकेश आवासीय योजना के लिए 7.4 हेक्टेयर जमीन अधिगृहीत करेगा। इसके लिए दो दिन सुनवाई होगी। आरडीए ने सार्वजनिक सूचना जारी कर लोगों से सुनवाई में पहुंचने के लिए कहा है। ये सुनवाई 18 और 19 को होगी।
विज्ञापन

आरडीए की व्योमकेश आवासीय योजना पहाड़ी गांव के पास चल रही है। इस आवासीय योजना में एक बार का आवंटन भी हो चुका है। लेकिन जमीन अधिग्रहण पूरा न होने के कारण यहां विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं। इससे पूर्व प्रशासन ने यहां लोगों से जमीन खरीदकर बैनामा कराया था। लेकिन 24 लोगों ने प्रशासन को किन्हीं कारणों से जमीन नहीं सौंपी।
विज्ञापन

अब आरडीए इस जमीन को अधिग्रहण करने जा रहा है। एडीएम नितिन मदान ने बताया कि पहाड़ी, भमरौआ, बड़पुरा शर्की और ताशका में 24 लोगों से 7.4 हेक्टेयर जमीन अधिगृहीत होनी है। अधिग्रहण से पहले जनसुनवाई होनी है। इसके लिए लोक सुनवाई एसडीएम रामपुर करेंगे। पहाड़ी गांव के लिए जनसुनवाई 18 मार्च को दोपहर 12 बजे पंचायतघर में, भमरौआ के लिए शाम चार बजे पंचायतघर में होगी। बड़पुरा शर्की गांव की जनसुनवाई 19 मार्च को दोपहर 12 बजे पंचायतघर और ताशका गांव की शाम चार बजे प्राइमरी स्कूल में होगी। बताया कि भू-अधिग्रहण के बाद आरडीए की कॉलोनी के रुके विकास कार्य तेजी से होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed