फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The decision in Abdullah Azam's case will be announced on 12th

Rampur News: अब्दुल्ला आजम के मामले में 12 को आएगा फैसला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
The decision in Abdullah Azam's case will be announced on 12th
रामपुर। सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के खिलाफ दर्ज आप नेता को धमकाने के मामले में सुनवाई पूरी हो गई है। इस मामले में कोर्ट 12 सितंबर को सुनवाई करेगा। संभावना है कि कोर्ट इस मामले में फैसला सुना सकती है।
विज्ञापन

गंज थाने में 2019 में आप नेता फैसल लाला ने सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम खां, फसाहत अली खां शानू व सलीम कासिम समेत अन्य समर्थकों के खिलाफ धमकाने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले की विवेचना करते हुए चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी। कोर्ट इस मामले की सुनवाई कर रहा है। कोर्ट में बुधवार को दोनों पक्षों की बहस पूरी हो गई है। अब इस मामले की सुनवाई 12 सितंबर को होगी। संभावना है कि कोर्ट पांच सितंबर को इस मामले में फैसला सुनाए। वहीं दूसरी ओर सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला के एक अन्य मामले में गवाह नदीम के खिलाफ गैर जमानतीय वारंट जारी किया है। इस मामले में 12 सितंबर को सुनवाई होगी।
विज्ञापन

शत्रु संपत्ति में सुनवाई टली
रामपुर। सपा नेता आजम खां के खिलाफ दर्ज शत्रु संपत्ति कब्जाने के मामले में गवाह नहीं पहुंचा। इस मामले की सुनवाई 29 अगस्त को होगी। यह मामला एमपी एमएलए कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पायल हत्याकांड में अभियोजन की गवाही पूरी
रामपुर। शहर के चर्चित पायल हत्याकांड में बुधवार को सुनवाई हुई। इस मामले में बुधवार को अभियोजन की गवाही पूरी हो गई। अब इस मामले की सुनवाई 12 सितंबर को होगी। यह मामला वर्ष 2018 का है। इस मामले में एक युवती पायल की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed