{"_id":"61e71a2d4f42f35179358ac3","slug":"the-cold-winter-continues-if-the-sun-comes-out-on-friday-then-there-is-a-possibility-of-rain-on-sunday-rampur-news-mbd4164146197","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ाके की सर्दी का सितम जारी, शुक्रवार को धूप निकलने तो रविवार को बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ाके की सर्दी का सितम जारी, शुक्रवार को धूप निकलने तो रविवार को बारिश के आसार
विज्ञापन
रामपुर में मंगलवार की सुबह घने कोहरे में हाईवे से गुजरते वाहन। संवाद
- फोटो : RAMPUR
रामपुर। लोगों को दो दिन बाद सर्दी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद जगी है। पूर्वानुमान के अनुसार मौसम एक फिर से करवट बदलेगा तो दो दिन बाद शुक्रवार को धूप निकलने के आसार हैं, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। हालांकि रविवार को बारिश के आसार हैं, जो लोगों की मुुश्किल बढ़ा सकती है।
मंगलवार को भी हाड़ कंपाने वाली सर्दी का सितम जारी रहा। सोमवार की रात आसमान साफ हो गया था, लेकिन मंगलवार की सुबह फिर से वातावरण में घना कोहरा छा गया। कोहरा इतना घना था कि चालकों को करीब दो मीटर दूर से ज्यादा का दिखाई नहीं दे रहा था। घने कोहरे के कारण हाईवे पर वाहन रेंग-रेंगकर चले। वाहनों चालकों को हेडलाइट जलाकर भी सड़क दिखाई नहीं दे रही थी। घने कोहरे के कारण वाहनों को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया गया। घने कोहरे और तेज शीतलहर के कारण इस कदर सर्दी थी कि लोगों में कंपकंपी छूटने लगी।
सुबह करीब 10 बजे के बाद कोहरा छंटा लेकिन, दिनभर सूर्य न निकलने के कारण लोग शीतलहर और कड़ाके की सर्दी से जूझते रहे। मंगलवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा। बुधवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। गुरुवार न्यूनतम तापमान नौ डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस, शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। गुरुवार को धूप निकलेगी हालांकि बीच-बीच में बादल भी छाए रहेंगे। शुक्रवार को दिनभर धूप निकलने से लोगों को सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद है। जबकि, शनिवार को मौसम का मिजाज फिर बदलेगा और रविवार को बारिश होने की संभावना है।

रामपुर में मंगलवार की सुबह ठंड में गुजरते राहगीर। संवाद- फोटो : RAMPUR
विज्ञापन