{"_id":"68f005c45d2c24fc18087018","slug":"the-city-was-illuminated-with-150-decorative-and-300-twinkle-lights-for-the-festival-rampur-news-c-282-1-rmp1001-155880-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: त्योहार पर 150 डेकोरेटिव और 300 ट्विंकल लाइटों से जगमगाया शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: त्योहार पर 150 डेकोरेटिव और 300 ट्विंकल लाइटों से जगमगाया शहर
विज्ञापन
रामपुर। दीपावली की रौनक अब शहर की सड़कों पर साफ दिखने लगी है। नगर पालिका द्वारा अब तक 150 डेकोरेटिव और 300 ट्विंकल लाइटें लगाकर शहर को रोशनी से सजाया जा चुका है। शौकत अली रोड, कचहरी रोड, ज्वालानगर और स्वार रोड समेत कई इलाकों में यह रोशनी देर शाम तक जगमगाती दिख रही है।
अक्टूबर की शुरुआत में ही खराब लाइटों को बदलने का काम शुरू किया गया था। कुछ लाइटों को दिल्ली से मंगवाकर लगाया गया है। अधिशासी अधिकारी दुर्गेश्वर त्रिपाठी के निर्देश पर शहर के सभी इलाकों में स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त की जा रही हैं।
इसके साथ ही आगामी छठ पूजा की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। कृष्णा मंदिर समेत विभिन्न घाटों की सफाई और रंगरोगन का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। अधिकारी ने छठ पर्व के लिए स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
त्योहार पर लगभग सभी जगहों पर 150 डेकोरेटिव लाइटें और 300 टिंवकल और स्ट्रीट लाइटें लगवा दी गई हैं। वहीं कर्मचारियों से समय-समय पर इनको देखरेख करने के लिए भी कहा गया है। त्योहार पर भी कर्मचारी अलर्ट रहेंगे। किसी भी समस्या से निपटने के लिए टीम अलर्ट रहेगी।
-दुर्गेश्वर त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी, रामपुर