{"_id":"6803e49872b897137f02bfd9","slug":"the-central-government-is-crushing-the-basic-spirit-of-democracy-kishori-lal-rampur-news-c-282-1-rmp1007-143884-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकतंत्र की मूल आत्मा को कुचल रही केंद्र सरकार : किशोरी लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकतंत्र की मूल आत्मा को कुचल रही केंद्र सरकार : किशोरी लाल
Sat, 19 Apr 2025 11:29 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 19 Apr 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
रामपुर। अमेठी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस सांसद किशोरी लाल का शनिवार की शाम रामपुर स्टशन पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार लोकतंत्र की मूल आत्मा को कुचल रही है।
शनिवार की रात आठ बजे कांग्रेस सांसद राज्यरानी एक्स्रेस से लखनऊ से अमेठी जाते समय कुछ देर के लिए रामपुर स्टेशन पर रुके। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस सांसद ने केंद्र सरकार ने संसद को केवल एक औपचारिक संस्था बनाकर रख दिया है। संसदीय प्रक्रियाओं की अनदेखी करके लोकतंत्र की मूल आत्मा को कुचला जा रहा है। विपक्ष की आवाज को दबाकर असंवैधानिक विधेयक पारित कराए जा रहे हैं, जिससे संसद की गरिमा खतरे में पड़ गई है।
उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त हो चुकी है। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस एक सशक्त विकल्प बनकर उभरेगी। इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता उत्तराखंड कांग्रेस सह प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा, जिलाध्यक्ष प्रमिल कुमार शर्मा निक्कू पंडित, मुति उर रहमान, बाकर अली खां, शारिब अली खां, अरसलान खां आदि मौजूद रहे।