{"_id":"6a077182b59c9977a70b606b","slug":"the-boycott-of-the-tehsildar-court-ends-and-the-boycott-of-the-sdm-court-continues-rampur-news-c-282-1-smbd1025-171059-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: तहसीलदार न्यायालय का बहिष्कार समाप्त, एसडीएम कोर्ट का बहिष्कार जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: तहसीलदार न्यायालय का बहिष्कार समाप्त, एसडीएम कोर्ट का बहिष्कार जारी
Sat, 16 May 2026 12:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 16 May 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। लॉयर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक शुक्रवार को अंजुम खां के कार्यालय पर हुई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि तहसीलदार शिव कुमार शर्मा से वार्ता के बाद उनकी समस्याओं का समाधान हो गया है। इसलिए तहसीलदार न्यायालय के बहिष्कार को समाप्त कर दिया गया है। 16 मई से सभी अधिवक्ता तहसीलदार न्यायालय में न्यायिक कार्य सुचारू रूप से करेंगे।
वक्ताओं ने एक अन्य अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त अधिकारी नियम विरुद्ध कार्य कर रहे हैं, जिससे अधिवक्ताओं में रोष है। आरोप लगाया कि वह दो बजे कार्यालय आते हैं और अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से विरत रहने के बाद भी पत्रावलियों में विरुद्ध आदेश पारित कर रहे हैं। साथ ही वादकारियों को तीन बजे के बाद की तिथियां दी जा रही हैं।
बैठक में निर्णय लिया गया कि समस्याओं का समाधान न होने तक सभी अधिवक्ता एसडीएम न्यायालय का 22 मई तक बहिष्कार करते हुए न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे।
बैठक में अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, हरीश गुप्ता, नब्बू अली अंसारी, गिरीश चंद्र गुप्ता, शिव कुमार गुप्ता, आदिल खान, गौहर अली, प्रवेश कुमार आदि मौजूद रहे।