{"_id":"680d414d69437843170aee48","slug":"the-body-of-a-youth-from-dhamora-was-found-hanging-from-a-pole-in-rudrapur-rampur-news-c-282-1-rmp1001-144315-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: रुद्रपुर में खंभे पर लटका मिला धमोरा के युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: रुद्रपुर में खंभे पर लटका मिला धमोरा के युवक का शव
Sun, 27 Apr 2025 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sun, 27 Apr 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
धमोरा (रामपुर)। शहजादनगर थाना क्षेत्र के निवासी युवक का शव रूद्रपुर में खंभे से लटका मिला। बताया जा रहा है कि झुनइया गांव निवासी प्रेम (29) अपने भाई विद्याराम के साथ रूद्रपुर में रहता था।
दोनों भाइयों ने मछली बाजार के पास किराये का कमरा लिया हुआ था। विद्याराम वहां पहले से ही कार्य करता था। प्रेम दो माह पहले ही कार्य करने के लिए गांव से गया था।
परिजनों के अनुसार, वह शुक्रवार की रात नाै बजे से घर से गायब था। जिसके बाद परिजनों ने उसको आसपास काफी तलाश किया था। इधर, शनिवार की सुबह राहगीरों से सूचना मिली कि एक शव सिडकुल क्षेत्र के पास बिजली के टावर पर लटका हुआ है। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचने पर प्रेम का शव टावर पर लटका देख उनके होश उड़ गए। शव टावर पर रस्सी के फंदे से लटका हुआ था। सूचना पर सिडकुल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।