फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The biometric system failed for two hours, and the havan material continued to burn while waiting for verification.

Rampur News: दो घंटे बायोमेट्रिक सिस्टम रहा फेल, सत्यापन के इंतजार में सुलगती रही हवन सामग्री

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
The biometric system failed for two hours, and the havan material continued to burn while waiting for verification.
रामपुर। सामूहिक विवाह समारोह में अव्यवस्थाओं का अंबार लगा था। दो घंटे बायोमेट्रिक सिस्टम फेल रहने की वजह से सत्यापन के इंतजार में हवन सामग्री सुलगती रही। वर-वधु कतारों के लगे परेशान रहे और विवाह की बेदी पर पंडित इंतजार करते रहे। भीड़ के आगे कर्मचारी भी बेबस दिखाई दिए। तीन बजे तक जोड़े बैठे रहे।
विज्ञापन

शहर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में शानदार मंडप सजाया गया था और इसके साथ पंडाल और स्टेज को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। एक तरफ वर-वधू पक्ष की पंजीकरण संख्या देखने के साथ बायोमेट्रिक सिस्टम के जरिए सत्यापन किया जा रहा था। सत्यापन के लिए प्रत्येक क्षेत्र का बोर्ड लगा था और उस स्थान पर कतार लगाकर लोग सत्यापन का रहे थे।
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ जिन लोगों का सत्यापन हो गया था वह विवाह की वेदी पर बैठ रहे थे और पंडित मंत्रोच्चारण के साथ विवाह संपन्न करा रहे थे। वहीं मौलवी भी निकाह पढ़ा रहे थे। दोपहर 12 बजे तक बायोमेट्रिक सत्यापन कराने वालों की भीड़ बढ़ गई। यहां बैठे कर्मचारी भीड़ को देखते हुए फटाफट काम निपटाने में लगे हुए थे। इस बीच कई लोगों के आधार नंबर मैच नहीं हो सका और कई लोगों के फोटो सत्यापित नहीं हो सके, जिस वजह से वर-वधु पक्ष के लोग समस्या से दो-चार होते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधार और फोटो सत्यापित न होने की दशा में कुछ लोगों को दो घंटे के बाद दोबारा हल निकालने को कहा गया। वहीं दोपहर करीब ढाई बजे यहां सर्वर डाउन हो गया, जिससे बायोमेट्रिक सिस्टम फेल हो गया और लोगों का सत्यापन कार्य रुक गया। इस बीच एक तरफ भीड़ का दवाब बढ़ गया तो दूसरी तरफ सर्वर डाउन होने पर कर्मचारी बेबस दिखाई दिए।
इस बीच कई लोगों के बीच नोकझोंक भी हो गई। दोपहर तक यही सिलसिला चलता रहा। इस दौरान वर-वधु पक्ष घंटों पसीना बहाते नजर आए तो वहीं संचालक और पंडित विवाह की वेदी पर वर-वधू का इंतजार करते रहे।
--------
कई जगह उपहार के लिए हुई नोकझोंक
रामपुर। शादी संपन्न होने के बाद वर और वधु पक्ष के लोग उपहार पाने के लिए कतार में लगे दिखाई दिए। उपहार स्वरूप गददा, कंबल, बैडशीट, सीलिंग पंखा, प्रेस, वाटर कूलर, अटैची, साड़ी, पेंट का पीस, चांदी की पायल, बिछिया रखा गया था, लेकिन इनमें कई लोगों को गद्दा, अटैची, बैडशीट, साड़ी, पैंट का पीस ही मिल सका। संभन निवासी विकास बताते हैं कि उनके बेटे को अभी यही चीजें मिली हैं। बताया जा रहा है कि अन्य चीजें मिलेगी। दढ़ियाल निवासी सलीम ने बताया कि उनको सीलिंग पंखा और प्रेस नहीं मिली है। संवाद
--------
बायोमेट्रिक के चलते होता रहा विवाह का इंतजार
रामपुर। बायोमेट्रिक सिस्टम फेल होने की वजह से काफी देर तक लोग विवाह के लिए इंतजार करते रहे। इनमें शुरुआती दौर में सात-आठ जोड़े बैठे थे और अन्य जोड़ों के लिए संचालक एनाउंसमेंट करते रहे कि जल्द बायोमेट्रिक कराई जाए। संवाद
------
आरोप : पर्दे के पीछे से आ रहे लोग, हो रहा सत्यापन
रामपुर। घंटों कतार में लगे लोगों ने कर्मचारियों पर यह भी आरोप लगाया कि वह लोग कतारों में लगे हुए है और कतार से कोई भी आगे नहीं बढ़ पाया है, लेकिन पर्दे को हटाकर पीछे से लोग अपना सत्यापन करा रहे है। संवाद
------
पांडाल पड़ा छोटा, भीड़ बेहिसाब
रामपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में बेहिसाब भीड़ थी। इस दौरान पुलिस की सुरक्षा भी नाकाफी साबित हुई। पांडाल में पुलिस कर्मी भ्रमण कर रहे थे, लेकिन डीएम और अन्य अधिकारियों के जाने के बाद सुरक्षा व्यवस्था ढीली पड़ गई। पंडाल में बायोमेट्रिक के इंतजार में लोग घंटों बैठे रहे। संवाद
-------
बांटने को आए साढ़े चार किलो लड्डू
रामपुर। विवाह की वेदी पर बैठे वर-वधु को बांटने के लिए साढ़े चार किलो बूंदी के लड्डू टोकरी में रख कर दिए गए थे। इसमें कई लोग ऐसे भी थे, जिनको लड्डू नहीं मिल सके। ऐसे में पंडाल में लोगों ने शिकायत भी की। संवाद
-------
क्या बोले लोग---
--
लोगों को पर्दे के पीछे से लाया जा रहा है और सत्यापन किया जा रहा था। अब जब हम लोगों का नंबर आया तो कहा जा रहा है कि सर्वर डाउन हो गया। कई घंटे से हम लोग इसी तरह से खड़े हुए है।
-मंगलसेन, मिलक
----
सुबह 11 बजे से आए थे और यहां पर पिछले दो घंटे से इसी तरह से खड़े हुए है। लाइन चलने का नाम नहीं ले रही है। एक भी व्यक्ति का इस लाइन में काम नहीं हुआ। लंबे समय से लगे हुए है। भीड़ की वजह से व्यवस्था काफी खराब हो चुकी है।
-फारुख, सहसवान
----
इसका कोई हल नहीं निकल पा रहा है। कुछ लोग को एक दूसरे के परिचय से बुलाया जा रहा है और साइड से काम किया गया है। अब जब सर्वर डाउन हो गया है तो इंतजार हम कर रहे है।

-पंकज, शाहबाद
-----
सुबह 10 बजे यहां पर पहुंचे थे। पहली खेप में जिसका सत्यापन होना था हो गया, लेकिन इसके बाद अब नहीं हो पा रहा है। आधार कार्ड और फोटो सत्यापित होता है और फिर शादी के लिए पहुंच जाते हैं, लेकिन अब तक काम नहीं हुआ है।
-मो. राशिद, रायपुरा
--------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed