फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The beauty of the city's Chaukhu Square and Ambedkar Park will be enhanced.

Rampur News: शहर के चाकू चौराहा और आंबेडकर पार्क की बढ़ाई जाएगी खूबसूरती

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
The beauty of the city's Chaukhu Square and Ambedkar Park will be enhanced.
रामपुर। नैनीताल रोड पर स्थित चाकू चौराहे और लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर स्थित आंबेडकर पार्क चौराहे का सुंदरीकरण किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी रामपुर विकास प्राधिकरण को सौंपी गई है। जिम्मेदारी मिलने के बाद आरडीए ने कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रामपुर का चाकू चौराहा नैनीताल रोड पर बना हुआ है। नैनीताल को बरेली रोड से जोड़ने वाले चौराहे पर रामपुर की पहचान माने जाने वाला चाकू भी लगाया गया है। यह चाकू चौराहा पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना रहता है। चाकू चौराहे के सुंदरीकरण को लेकर प्रशासन ने कुछ समय पहले कवायद शुरू की थी।
विज्ञापन

इसके तहत इस चौराहे का सुंदरीकरण कराने की जिम्मेदारी रामपुर विकास प्राधिकरण को सौंप दी गई है।
इस चौराहे को खूबसूरत बनाने के लिए यहां पर प्रकाश व्यवस्था के साथ ही प्लांटेशन का काम कराया जाएगा। सुंदरीकरण के लिए यहां पर कई और काम कराए जाएंगे। आरडीए इसके सुंदरीकरण पर 10.86 लाख रुपये का खर्चा आएगा। यहां पर चौराहे पर पेंटिंग कराई जाएगी। इसके अलावा आंबेडकर पार्क के पास चौराहे का सुंदरीकरण का होगा जिसमें हेकोरेटिव पोल लगाने का काम कराया जाएगा। इस पर 4.13 लाख रुपये का खर्चा आएगा। आरडीए की ओर से इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। जल्द ही इस पर काम शुरू कराने की कवायद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed