फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The attackers were acquitted due to poor advocacy in court.

Rampur News: कोर्ट में लचर पैरवी के कारण बरी हो गए हमलावर

Fri, 31 Oct 2025 12:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 31 Oct 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
The attackers were acquitted due to poor advocacy in court.
रामपुर। 31 दिसंबर 2007 की देर रात रामपुर सीआरपीएफ कैंप पर हमले के दोषी कोर्ट में लचर पैरवी पुलिस की लापरवाही की वजह से हमले के आरोपी बरी हो गए। रामपुर कोर्ट में मामले की पैरवी कर चुके पाकिस्तानी नागरिकों के न्यायमित्र जमीर रिजवी ने बताया कि पुलिस का मुकदमा बेहद लचर था और सबूत ठीक से जमा नहीं किए गए थे। पुलिस कोई चश्मदीद गवाह भी पेश नहीं कर पाई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रामपुर कोर्ट में उन्होंने मामले की पैरवी की तो पुलिस की ओर से मुकदमे में दर्शाए गए साक्ष्य काफी कमजोर थे। साथ ही पुलिस कोई भी चश्मदीद गवाह पेश नहीं कराई, यहां तक की पुलिस यह भी साबित नहीं कर पाई कि आरोपी घटनास्थल पर मौजूद थे, जिससे मुकदमा कमजोर पड़ गया। निचली अदालत से सजा होने के बाद दोषियों ने फैसले को उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी। उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट ने भी माना इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पाया कि जांच में गंभीर खामियां थीं। न तो आरोपियों की पहचान परेड कराई गई, न ही बरामद हथियारों, गोलियों और फिंगर प्रिंट्स को सुरक्षित रखा गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed