{"_id":"6851cf7ce2215385940842df","slug":"the-accused-of-murdering-the-groom-was-running-away-after-snatching-the-pistol-of-the-police-he-was-shot-and-caught-rampur-news-c-282-1-rmp1021-147774-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: पुलिस की पिस्टल छीनकर भाग रहा था दूल्हे का हत्यारोपी, गोली मारकर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: पुलिस की पिस्टल छीनकर भाग रहा था दूल्हे का हत्यारोपी, गोली मारकर पकड़ा
Wed, 18 Jun 2025 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 18 Jun 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। शादी से एक दिन पहले दूल्हे को मौत के घाट उतारने वाला दुल्हन का प्रेमी सद्दाम मुठभेड़ में दबोच लिया गया है। पुलिस का कहना है कि हिरासत में लेने के बाद सद्दाम हेड कांस्टेबल की पिस्टल छीनकर भाग रहा था। मुठभेड़ के दौरान सद्दाम के पैर में गोली लगी है।
सीओ सिटी जितेंद्र सिंह के मुताबिक सद्दाम को सोमवार रात ही हिरासत में ले लिया था। हत्या में इस्तेमाल सामान बरामद करने के लिए उसे देर रात मौका-ए-वारदात पर ले जाया जा रहा था। तभी उसने एक हेड कांस्टेबल की पिस्टल छीनकर दौड़ लगा दी। पीछा करने पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने गोली चलाते हुए घेराबंदी की। एक गोली पैर में लगने से सद्दाम पकड़ में आ गया। गिरफ्तारी के बाद उसका इलाज कराया जा रहा है।
पुलिस ने बताया कि गांव धनुपुरा निवासी सद्दाम और उसके साथी फरमान ने गूजर टोली निवासी निहाल की हत्या कर दी थी। सद्दाम उस लड़की से प्यार करता था, जिससे निहाल की शादी होनी थी। बरात जाने से एक दिन पहले सद्दाम दुल्हन का चचेरा भाई बताकर निहाल के करीब तक पहुंचा था। उसे अगवा करने के बाद मार डाला था। निहाल के परिजनों ने आरोप लगाया था कि होने वाली दुल्हन भी इस साजिश में शामिल थी। पुलिस ने हत्या में उसे भी नामजद किया है। दूसरे हत्यारोपी फरमान को सोमवार को ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
निहाल के परिजन बोले: हमें इंसाफ चाहिए, आरोपियों को फांसी दो
रामपुर। गूजर टोला स्थित फकीरो वाली मसजिद निवासी निहाल की हत्या उसकी शादी से महज एक दिन पहले कर दी गई। परिवार के लोग सदमे में हैं। परिजन के अरमानों पर पानी फिर गया। परिजनों ने गमगीन माहौल में सोमवार की देर रात सुपुर्द ए खाक कर दिया।
निहाल के भाई नायब का कहना है कि हमें कुछ नहीं चाहिए। हमें बस इंसाफ चाहिए। आरोपियों को फांसी की सजा होनी चाहिए। हमने उनका क्या बिगाड़ा था जो हमें इतनी बढ़ी सजा मिली है। उन्होंने मामले में हत्या की साजिश रचने वाली गुलफशां की भी गिरफ्तारी की मांग की।
गुलफशां की कॉल डिटेल खंगालने में जुटी पुलिस
रामपुर। निहाल की हत्या के मामले में साजिश रचने की आरोपी मंगेतर गुलफशां की भूमिका की पुलिस बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस ने उसके बयान भी दर्ज किए हैं। साथ ही इसके लिए सुबूत भी जुटाने में लगी है। पुलिस गुलफशां की कॉल डिटेल भी खंगाल रही है।
गंज थाना क्षेत्र के गूजर टोला निवासी निहाल की शादी से एक दिन पहले अगवाकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद निहाल के परिजनों ने गुलफशां पर निहाल की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुलफशां समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। निहाल के परिजनों का कहना है कि गुलफशां के प्रेम संबंध सद्दाम के साथ थे। सद्दाम ने प्रेम प्रसंग में आड़े आने पर ही हत्या की है।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी के साथ ही उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही दो अन्य आरोपियों को लेकर जांच भी कर रही है। खासतौर से गुलफशां के बयान की भी जांच कर रही है, जिसमें उसने सद्दाम पर परिवार को धमकाने और शादी न होने देने की बात कही है। पुलिस इसको लेकर हर एंगल में जांच कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक अतुल श्रीवास्तव का कहना है कि निहाल के परिजनों ने जो आरोप लगाए हैं उन आरोपों की बारीकी से जांच की जा रही है। जांच के बाद साफ होगा कि इस हत्याकांड में गुलफशां का हाथ है या फिर नहीं।
गुलफशां के पिता बोले, इंसाफ होना चाहिए, दोषी को कड़ी सजा हो
निहाल की हत्या की साजिश रचने के आरोप में घिरी गुलफशां के घर भी मातम छाया है। गुलफशां ने जहां एक ओर अपने ऊपर लगे आरोपों को नकार दिया, वहीं दूसरी ओर गुलफशां के पिता आशक अली का कहना है कि वह बहुत गरीब हैं। उनके नौ बच्चे हैं। उधार लेकर बेटी की शादी कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हत्यारोपी सद्दाम अक्सर उनकी बेटी को शादी न करने के लिए धमकी देता था। परिवार तक को खत्म करने की धमकी दी थी। सद्दाम का उसकी बेटी से कोई संबंध नहीं था। वह निहाल के परिवार के लोगों का दर्द समझ सकते हैं। इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए। जांच में वह पूरे सहयोग के लिए तैयार हैं। हमें भी इंसाफ चाहिए, जो निहाल की हत्या का दोषी है, उसे सजा ए मौत होना चाहिए। उनकी बेटी का इस केस से कोई लेना देना नहीं है।
सद्दाम बोला, गुलफशां से प्यार करता था फिर भी कर रही थी निकाह
निहाल की हत्या के मुख्य हत्यारोपी सद्दाम से पुलिस की पूछताछ में यह बात सामने आई है कि दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे। सद्दाम ने पुलिस को बताया है कि उसके और गुलफशां के बीच अफेयर चल रहा था। उसने गुलफशां से शादी की इच्छा भी जताई थी, लेकिन गुलफशां के परिजनों ने उसका निकाह निहाल से तय कर दिया।
बताया कि जब निकाह की जानकारी हुई तो उसे काफी गुस्सा आया। वह गुलफशां से बेइंतहा प्यार करता था, इसके बाद भी वह निकाह कर रही थी। उसे यह बात अच्छी नहीं लगी। इसलिए निहाल को रास्ते से हटाने का फैसला लिया। सीओ सिटी जितेंद्र सिंह ने बताया कि सद्दाम के बयान को दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इस प्रकरण की जांच में जुटी हुई है।