{"_id":"61e9a604dd77b9767871ec56","slug":"tet-exam-rampur-news-mbd4165976146","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीईटी: 74 पर्यवेक्षक, 37 स्टेटिक मजिस्ट्रेट और 13 सेक्टर में मजिस्ट्रेट कराएंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीईटी: 74 पर्यवेक्षक, 37 स्टेटिक मजिस्ट्रेट और 13 सेक्टर में मजिस्ट्रेट कराएंगे परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। 23 जनवरी को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा में 74 पर्यवेक्षक, 37 स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। वहीं 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट को परीक्षा कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक के अलावा चार अफसर मौजूद रहकर परीक्षा कराएंगे।
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 23 जनवरी को जिलेभर के 23 परीक्षा केंद्रों पर होगी। नवंबर में हुई परीक्षा के रद्द होने के परीक्षा की सुचिता बनाए रखने के लिए बाद शासन-प्रशासन पूरी सख्ती बरत रहा है। परीक्षा संपन्न कराने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर अफसरों की फौज लगाई है। पहली पारी में प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 23 परीक्षा केंद्रों पर 8437 अभ्यर्थी और दूसरी पाली की उच्च प्राथमिक स्तर पर परीक्षा में 5199 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। पहली पाली की परीक्षा 23 परीक्षा केंद्रों और दूसरी पाली की परीक्षा 14 परीक्षा केंद्रों पर होगी। दोनों पालियों की परीक्षा में प्रत्येेक परीक्षा केंद्र पर एक केंद्र व्यवस्थापक, एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट और दो पर्यवेक्षक ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। जिसमें से एक पर्यवेक्षक शिक्षा विभाग और एक पर्यवेक्षक प्रशासन का होगा। जबकि, तीन परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है।
कोषागार पर डबल लॉक मे रखे गए प्रश्नपत्रों और ओएमआर सीट को परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाने के लिए मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और जिला विद्यालय निरीक्षक संयुक्त रूप से जिम्मेदार होंगे। परीक्षा समाप्त होने के बाद प्रश्न पत्रों और ओएमआर सीट को कोषागार तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी इन्हीं की होगी। प्रश्न पत्र और ओएमआर सीट पर्याप्त पुलिस बल की मौजूदगी रहेगी।