फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Testimony completed in the case of assault and prevention of voting against Abdullah Azam

Rampur News: अब्दुल्ला आजम के खिलाफ मारपीट और मतदान से रोकने के मामले में गवाही पूरी

Wed, 26 Aug 2026 12:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 26 Aug 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Testimony completed in the case of assault and prevention of voting against Abdullah Azam
रामपुर। सपा नेता आजम खां के बेटे पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के खिलाफ मारपीट और मतदान से रोकने के मामले में मंगलवार को सुनवाई हुई। अभियोजन की ओर से गवाह मेहरबान को पेश किया गया। अभियोजन अधिकारी स्वदेश शर्मा के अनुसार गवाह घटना के समय मौके पर था।
विज्ञापन

उसने घटना का समर्थन किया। गवाह से अब्दुल्ला के अधिवक्ता विनोद शर्मा ने जिरह भी की। गवाही पूरी हो गई है। अब इस मामले में सात सितंबर को सुनवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अब्दुल्ला के खिलाफ यह मामला वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव का है। पांच दिसंबर 2022 को शहर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान हुआ था। मतदान के दो दिन बाद रजा डिग्री कॉलेज के पास रहने वाले नदीम खां ने गंज कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें कहा था कि वह मतदान के दिन शाम चार से पांच बजे के बीच वोट डालने गए थे। आरोप है कि वहां अब्दुल्ला अन्य सपाइयों व मीडिया कर्मियों के साथ बार-बार रजा डिग्री कॉलेज पर बने मतदान केंद्र के अंदर जाकर फर्जी वोट डलवा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस द्वारा रोकने पर अब्दुल्ला के साथ चल रहे मीडिया कर्मियों ने पुलिस को धमकाया, जबकि इन मीडिया कर्मियों के पास प्रशासन की ओर से कोई अनुमति नहीं थी। पुलिस ने इस मामले में अब्दुल्ला समेत तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed