फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Tension between two communities when cremation ground is plowed, skeletons found

Rampur News: श्मशान की भूमि को जोता, कंकाल निकलने पर दो समुदायों में तनाव

Sat, 10 Aug 2024 11:10 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 10 Aug 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Tension between two communities when cremation ground is plowed, skeletons found
सैफनी (रामपुर)। थाना क्षेत्र के खरसोल गांव में विशेष समुदाय के लोगों ने श्मशान की भूमि को जोत दिया। भूमि को जोतने पर जमीन में दबे हुए कंकाल निकल आए। इस मामले के बाद के दो एक समुदाय में आक्रोश फैल गया। मौके पर एसडीएम और सीओ पहुंच गए। मामले में सिपाही की तहरीर पर दो लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। खरसोल गांव के पास एक समुदाय की श्मशान घाट की भूमि है। जहां पर बच्चों के शवों को दफनाया जाता है। ग्रामीणों का आरोप है कि शुक्रवार देर रात गांव के ही दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा श्मशान घाट में ट्रैक्टर में लगे रोटावेटर द्वारा जोतकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। जिस पर उक्त जगह में पहले ही में दफनाए गए शवों के कंकाल भी बाहर निकल गए। शनिवार सुबह जब गांव लोग जंगल की और गुजरे तो उन्होंने श्मशान को क्षतिग्रस्त अवस्था में देखा और कंकाल दिखाई दिए। जिस पर ग्रामीणों में रोष फैल गया। इस घटना के बाद काफी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस-प्रशासन को दी गई। सूचना मिलने पर शाहबाद एसडीएम सुनील कुमार और सीओ संगम कुमार मय थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने बाहर निकले कंकालों को मिट्टी में ग्रामीण की सहायता से दबवाया। मामले में सैफनी सिपाही राहुल की तहरीर पर पुलिस ने गांव के सुहाब मियां और नासिर मियां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ संगम कुमार ने बताया कि दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed