फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Tender for four rural connectivity roads to be built at a cost of 10 crores in the district

जिले में 10 करोड़ की लागत से बनने वाले चार ग्रामीण संपर्क मार्गों के दोबारा होंगे टेंडर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Tender for four rural connectivity roads to be built at a cost of 10 crores in the district
जिले में 10 करोड़ की लागत से बनने वाले चार ग्रामीण संपर्क मार्गों के दोबारा होंगे टेंडर
विज्ञापन

शासन से ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की मंजूर हुई थीं 15 सड़कें
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। जिले में 10 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले चार ग्रामीण संपर्क मार्गों के अब दोबारा टेंडर होंगे। सिर्फ एक ही ठेकेदार द्वारा टेंडर डालने की वजह से टेंडर फाइनल नहीं हो सके थे। ऐसे में सड़कों का निर्माण अटक गया था। जिसके बाद नए सिरे से टेंडर कराने के लिए विभाग की ओर से कवायद शुरू कर दी गई है।
जिले के ग्रामीण संपर्क मार्गों की हालत खस्ता है। कहीं सड़क कच्ची है तो कहीं सड़क में गहरे गहरे गड्ढे हो गए हैं। ऐसे में लोगों को काफी दिक्कतें होती हैं, जिसके बाद ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से पिछले साल 15 सड़कों के प्रस्ताव शासन को भेजे गए थे, जिन्हें मंजूरी मिल गई थी। विभाग ने 13 सड़कों के टेंडर मांगे थे, जिनमें से नौ सड़कों के टेंडर फाइनल हो गए थे। जबकि, दो सड़कों के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। किंतु, चार सड़कों के टेंडर नहीं हो सके थे। इसके पीछे कारण है कि चारों सड़कों के लिए सिर्फ एक-एक ही टेंडर आया था, जिसकी वजह से टेंडर फाइनल नहीं हो सके थे।
विज्ञापन

ऐसे में विभाग की ओर से इन चार सड़कों के टेंडर के लिए दोबारा प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके लिए विभाग की ओर से कवायद शुरु कर दी गई है। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता संजय राजपूत ने बताया कि जल्द ही इन सड़कों के टेंडर भी पूरे करने के बाद सड़कों का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed