फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   ten days quartine period for out of state labour came in kinnaur

बाहरी राज्यों से आने वाले मजदूरों को दस दिन तक करें होम आइसोलेट : सीएमओ

Tue, 20 Apr 2021 07:55 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 07:55 PM IST
विज्ञापन
ten days quartine period for out of state labour came in kinnaur
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर में बाहरी राज्यों से आने वाले मजदूरों को दस दिन तक होम आइसोलेशन में रखना होगा। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस बढ़ रहे मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। सीएमओ किन्नौर डॉ. सोनम नेगी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने जिले की 90 हजार आबादी में 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी 23 हजार लाभार्थी लोगों में 18 हजार लोगों का टीकाकरण कर दिया गया है, जबकि शेष लोगों का एक मई तक टीकाकरण पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

सीएमओ किन्नौर डॉ. सोनम नेगी ने बताया कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखकर सरकार के निर्देश के बाद जिला प्रशासन और विभाग ने एक मई से 18 वर्ष के उम्र के लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए सभी लोग एहतियात बरतें और स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करें। बाहरी राज्यों से किन्नौर की प्राकृतिक सुंदरता को निहारने के लिए पहुंचने वाले सैलानियों का कोविड पास बना हो।
विज्ञापन

वहीं इन दिनों बाहरी राज्यों से आने वाले मजदूरों के ठेकेदार और अन्य घरों में रखे गए मजदूरों के मालिक ध्यान दें कि वे कम से कम दस दिनों तक उन लोगों को होम आइसोलेट करना अनिवार्य होगा, जिससे वैश्विक महामारी को बढ़ने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए क्षेत्रीय अस्पताल जिला मुख्यालय में सीएमओ किन्नौर 94189-59150, बीएमओ निचार 86298-37771, बीएमओ पूह 94181-29867, बीएमओ सांगला 98167-08560 के नंबरों पर फोन कर समस्याओं को सुलझाया जा सकता है और किसी भी तरह की स्वास्थ्य संबंधी जानकारी को साझा किया जा सकता है।

सिर, जोड़ों में दर्द और आंखें लाल होना लक्षण
सीएमओ ने कहा कि पहले कोरोना के लक्षण बुखार, खांसी और जुकाम था, मगर कोरोना की दूसरी लहर में सिर दर्द, जोड़ों का दर्द, आंखों का लाल होना और शरीर में दर्द होना सहित अन्य लक्षण पाए जा रहे हैं। नेगी ने जिले के लोगों से आह्वान किया कि बिना वजह घरों से बाहर न निकलें। आवश्यक कार्य के लिए घरों से बाहर निकलना पड़े तो मास्क पहनें और सामाजिक दूरी का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed