{"_id":"661b0e7edcb98d0c9103ff74","slug":"temperature-will-be-tested-on-the-day-of-voting-rampur-news-c-282-1-rmp1004-119875-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: मतदान के दिन तापमान लेगा इम्तिहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: मतदान के दिन तापमान लेगा इम्तिहान
विज्ञापन
रामपुर। लोकतंत्र के महापर्व के दिन जिले में गर्मी के तेवर तल्ख होंगे। रामपुर लोकसभा सीट के लिए 19 अप्रैल को मतदान होना है। दिन-प्रतिदिन गर्मी बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार मतदान के दिन तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। ऐसे में 2019 के लोकसभा चुनाव के 64.4 फीसदी मतदान को पीछे छोड़ते हुए ज्यादा से ज्यादा मतदान करवाना प्रशासन व राजनीतिक दलों के लिए चुनौतीपूर्ण होगा। पिछले चुनाव में मतदान के दिन 36 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा था। अप्रैल माह में पिछले 12 दिनों में तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की गई है। 1 अप्रैल को न्यूनतम तामपान 18 डिग्री व अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं 13 अप्रैल शनिवार को न्यूनतम 22 डिग्री व अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा। पारा दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के दिन जिले में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम 41 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
लगातार बढ़ते तापमान व हीट वेव के चलते शासन द्वारा स्वास्थ्य विभाग को गाइडलाइन जारी की गई है। बढ़ता तापमान 19 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए चुनौती बन सकता है। इसलिए प्रशासन के साथ ही राजनीतिक दलों का भी जोर है कि सुबह से लेकर दोपहर 12 बजे तक ज्यादा से ज्यादा मतदान करा दिया जाए। सियासी दलों के प्रतिनिधियों ने इसको लेकर रणनीति भी तैयार की है। इसके अलावा शाम को तीन बजे के बाद से बचे हुए मतदाताओं से वोट डलवाने पर जोर दिया जा रहा है। मतदान के लिए प्रशासन की ओर से पिछले काफी समय से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिला निर्वाचन आयोग व जिला प्रशासन मतदान के दिन गर्मी को लेकर कड़े इंतजाम करने की तैयारी कर रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- --
बूथों पर छाया के इंतजाम कराएगा प्रशासन
बढ़ती गर्मी के बीच कतार में खड़े वोटरों को धूप से बचाने के लिए शामियानों की व्यवस्था कराने को कहा गया है। चुनाव आयोग ने इसके लिए प्रशासन को भी आदेश दिए हैं। साफ किया है कि उन बूथों पर छांव की व्यवस्था की जाए जहां खुले में वोटरों की कतार लगती हो। इसके अलावा कर्मचारियों के लिए भी गर्मी से बचाव के इंतजाम करने के भी आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क
स्वास्थ्य विभाग को भी प्रशासन की ओर से सतर्क कर दिया गया है। मतदानकर्मियों को जो किट दी जाएंगी, उसमें ओआरएस के पैकेट के साथ ही बुखार व अन्य जरूरी दवाओं को रखा गया है। यह किट पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान दी जाएंगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
2019 में 64.4 फीसदी हुआ था मतदान
पिछले लोकसभा चुनाव में 11 अप्रैल 2019 को मतदान हुआ था। उस वक्त रामपुर के 64.4 फीसदी मतदाताओं ने अपने मतदान का इस्तेमाल किया था। उस दिन जिले का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं इस बार मतदान के दिन अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। जो मतदान प्रतिशत पर असर डाल सकता है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
मतदान के दिन ज्यादा से ज्यादा लोग मतदान करें। इसके लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। जहां तक गर्मी का सवाल है तो इससे निपटने के लिए मतदान केंद्रों पर छाया की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही मतदानकर्मियों के लिए भी जरूरी इंतजाम करने के आदेश दिए गए हैं। - जोगिंदर सिंह, जिला निर्वाचन अधिकारी
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -