फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   teklech akshurakhshi two person died vehicle fall in gorge

अणुराक्षी में गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत

Sat, 20 Mar 2021 05:43 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 05:43 PM IST
विज्ञापन
teklech akshurakhshi two person died vehicle fall in gorge
तकलेच (रामपुर बुशहर)। पुलिस चौकी तकलेच के तहत अणुराक्षी मार्ग पर एक ऑल्टो कार गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्जकर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मामला शनिवार सुबह का है अणुराक्षी मार्ग पर कार चालक नियंत्रण खो बैठा। इससे गाड़ी गहरी खाई में गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को सड़क तक पहुंचाया गया। हादसे में भगत राम (35), गांव अणुराक्षी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तकलेच पहुंचाया गया। मगर यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में घायल बसंत लाल (60), गांव अणुराक्षी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तकलेच में प्राथमिक उपचार के बाद खनेरी अस्पताल के लिए रेफर किया गया। मगर उन्होंने भी रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

दोनों मृतक एक ही गांव के रहने वाले थे। इस वजह से पूरे गांव में मातम छा गया है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्जकर हादसे कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। एसडीएम सुरेंद्र मोहन ने कहा कि हादसे में मृतकों के परिजनों को प्रशासन की ओर से फौरी राहत जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed