फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Teenager died due to electrocution while wiring in the board

Rampur News: बोर्ड में तार लगाते समय करंट लगने से किशोर की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
Teenager died due to electrocution while wiring in the board
रामपुर। घर में बिजली के बोर्ड में तार लगाते समय करंट लगने से हिमांशु शर्मा (17) झुलस गया। परिजन तुरंत शाहबाद सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। हालांकि, परिजन फिर भी उसे मुरादाबाद ले गए, वहां भी चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हिमांशु अपने माता-पिता की इकलौता बेटा था। उसके दो बहने हैं। वह इंटर मीडियट का छात्र था। शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के रम्पुरा गांव निवासी बबलू शर्मा का बेटा हिमांशु शर्मा सोमवार शाम को लगभग चार बजे बिजली के बोर्ड में तार लगा रहा था। तभी उसे करंट लग गया। चीख सुनकर पहुंचे परिजन तुरंत उसे लेकर शाहबाद सीएचसी पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने हिमांशु को देखकर मृत घोषित कर दिया। लेकिन मां सीमा शर्मा और पिता बबलू शर्मा को भरोसा न हुआ तो उसे मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल लेकर चले गए। मुरादाबाद के चिकित्सकों ने भी हिमांशु को देख कर उसे मृत घोषित कर दिया। खुशहाल परिवार के बीच अचानक हुए हादसे ने परिवार वालों को बुरी तरह से तोड़ दिया है। इस हादसे के बाद से पिता का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। उनकी हालत गंभीर है। अपने भाई को खोने के कारण छोटी बहन दीपांशी शर्मा और बड़ी बहन नेहा शर्मा भी बेसुध हैं।
विज्ञापन



अधूरी रह गई पुलिस में भर्ती होने की इच्छा
मृतक हिमांशु फिलहाल इंटरमीडिएट का छात्र था। उसकी ख्वाहिश यूपी पुलिस में भर्ती होने की थी। वह हमेशा अपने दोस्तों और परिजनों से पुलिस में जाने की बात कहता था। उसकी मौत के बाद परिजन उसकी हर कही बात को याद कर रो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed