{"_id":"6a023913f90e97fc9802e7e6","slug":"teenage-girl-escapes-from-police-during-medical-examination-rampur-news-c-15-1-mbd1058-898865-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: मेडिकल के दौरान पुलिस को चकमा देकर भागी किशोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: मेडिकल के दौरान पुलिस को चकमा देकर भागी किशोरी
Tue, 12 May 2026 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 12 May 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
मिलक/सैफनी। सैफनी थाना क्षेत्र की एक किशोरी सोमवार को मेडिकल परीक्षण के दौरान मिलक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से भाग गई। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और नाबालिग की तलाश में कई टीमें लगाई गईं। करीब पांच घंटे बाद पुलिस ने उसे बदायूं रोड से तलाश कर लिया। इसके बाद उसे दोबारा वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया।
सैफनी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने 21 अप्रैल को थाने में तहरीर देकर बताया था कि उसकी पत्नी और नाबालिग पुत्री दोपहर में घर पर सो रही थीं। कुछ देर बाद पत्नी की आंख खुली तो पुत्री घर से गायब थी। इस मामले में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी। शनिवार को पुलिस ने किशोरी को सैफनी क्षेत्र से तलाश किया था। इस दौरान किशोरी ने घर जाने से इन्कार कर दिया था।
इसके बाद उसे वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया। रविवार को अवकाश होने के कारण उसका मेडिकल नहीं हो सका और पुलिस उसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश नहीं कर पाई। सोमवार को महिला सिपाही किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए मिलक सीएचसी लेकर पहुंची। वहां महिला डॉक्टर मौजूद नहीं थीं। महिला सिपाही जिला अस्पताल रेफर कराने के कागजात तैयार कर रही थी, तभी नाबालिग मौका पाकर भाग गई। महिला सिपाही ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बाद में इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई।
विज्ञापन
किशोरी के गायब होने की सूचना पर पुलिस की कई टीमें सक्रिय हो गईं। एसओजी समेत अन्य टीमों को तलाश में लगाया गया। बरेली, नोएडा, रेलवे स्टेशन और रोडवेज क्षेत्रों में भी टीमें भेजी गईं। बाद में किशोरी को बदायूं रोड से ढूंढ लिया गया। एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि किशोरी को दोबारा वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया है। मंगलवार को उसका मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा।