फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Teenage cyclist dies after being hit by truck

Rampur News: ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार किशोर की मौत

Mon, 24 Nov 2025 02:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 24 Nov 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Teenage cyclist dies after being hit by truck
दढ़ियाल (रामपुर)। कोसी नदी पुल के पास रविवार को टांडा-बाजपुर मार्ग पर गैस सिलिंडर भरे तेज रफ्तार ट्रक चालक ने नगर निवासी मनिंदर के बेटे गोपी (16) को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, गोपी (16) कोसी नदी के पास गन्ने के खेत में मजदूरी कर घर लौट रहा था। वह कोसी नदी पुल के निकट टांडा–बाजपुर मार्ग को साइकिल से पार कर रहा था, तभी गैस सिलेंडर से भरे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। गोपी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। उधर दुर्घटना के बाद मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। परिजनों का रो–रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार गोपी चार बहनों और चार भाइयों में सबसे छोटा था। चौकी इंचार्ज प्रशांत कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed