फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   team will search corona patient

सर्वे के दौरान मरीज मिलने पर दवा का होगा वितरण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
team will search corona patient
शाहबाद (रामपुर)। घर-घर पहुंचकर टीम अब कोरोना मरीज की तलाश करेंगी। मरीज मिलने एवं लक्षण पाए जाने पर तुरंत टीम द्वारा मरीज को दवा का वितरण किया जाएगा। जिसकी तैयारी सीएचसी में चल रही है।
विज्ञापन

शाहबाद ब्लॉक क्षेत्र में 24 से 29 जनवरी तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव के प्रत्येक घर पहुंचकर टीम सर्वे कर जांच करेगी। जांच करने के दौरान किसी घर में कोई कोरोना से पीड़ित मरीज मिलता है और किसी ग्रामीण में कोरोना के लक्षण दिखाई देते है तो स्वास्थ्य विभाग की टीम तुरंत उस मरीज को दवा की किट दे देगी। इन सभी की तैयारी शनिवार से सीएचसी में प्रारंभ हो गई है। इसको लेकर ही सीएचसी में फार्मासिस्ट और प्रशिक्षण लेने आए विद्यार्थियों ने दवा वितरण करने के लिए पैकेट बनाए गए। ब्लॉक क्षेत्र के प्रत्येक गांव में घर-घर पहुंचकर सर्वे और जांच करने के लिए 37 सुपरवाइजर लगाए गए है। इन 37 सुपरवाइजरों के नीचे पांच-पांच टीम लगाकर कार्य किया जाएगा। दवा किट बनाने में फार्मेसिस्ट रामजी पटेल, गिरीरराज, शाहनवाज उर्फ विक्की मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed