फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Team of doctors going door to door to prevent communicable diseases

Rampur News: संचारी रोगों से बचाव के लिए घर-घर जा रही डॉक्टरों की टीम

Fri, 12 Jul 2024 11:04 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 12 Jul 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Team of doctors going door to door to prevent communicable diseases
रामपुर। बरसात के मौसम में संचारी रोगों का खतरा बढ़ जाता है। इससे निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नियंत्रण के लिए टीमें लगाई हैं। जो घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रही है। हालांकि ग्रामीण इलाकों में अभी भी लोग सावधानियां नहीं बरत रहे हैं। अगर पिछले पांच साल में डेंगू के 691 और मलेरिया के 181 मरीज निकल चुके हैं।
विज्ञापन

संचारी रोग नियंत्रण अभियान तेजी के साथ चल रहा है। लोगों के घरों में कूलर, नालों, नालियों के गंदे पानी में मच्छर पनप रहे हैं। वहीं बारिश का पानी जमाव भी हो रहा है। खासकर अहरो गांव, घाटमपुर, सैद नगर और स्वार के कई ऐसे इलाके हैं जो काफी अधिक डेंगू और मलेरिया की जद में पहले आ चुके हैं। यहां पर लोगों के घरों में पानी भराव हो रहा है। सड़कों और नालियों, गलियों में पानी भराव हो रहा है। चारों तरफ बारिश की गंदगी फैल रही है, लेकिन लोग अभी भी सजग नहीं हो रहे हैं। आंकड़े की बात करें तो पिछले पांच साल में डेंगू के 691 और मलेरिया के 181 मरीज आ चुके हैं। डॉक्टरों का कहना है कि मलेरिया और डेंगू की समस्या को लेकर सभी को जागरूक रहना होगा।
विज्ञापन

संचारी रोग नियंत्रण के लिए टीमें लगाई हुई हैं। क्षेत्रों में लोगों को जागरूक कर रही हैं। संचारी रोगों से सचेत रहना चाहिए। मानसून के समय यह अधिक सक्रिय होते हैं। इनसे बचाव के लिए स्वयं के साथ घरों की आसपास की साफ-सफाई बेहद जरूरी है। - डॉ. एचके मित्रा, सीएमएस, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन



डेंगू व मलेरिया के मामले--
वर्ष डेंगू मलेरिया
2019 62 299
2020 08 56
2021 187 78
2022 434 31
2023 00 17
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed