{"_id":"603be73d8ebc3ee96959adba","slug":"teachers-pay-attention-on-teaching-rampur-news-mbd381309798","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर्फ धरना प्रदर्शन नहीं, बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता पर भी ध्यान दें शिक्षक : संतोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर्फ धरना प्रदर्शन नहीं, बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता पर भी ध्यान दें शिक्षक : संतोष
विज्ञापन
रामपुर। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रांतीय संयुक्त महामंत्री संतोष मौर्य ने कहा कि शिक्षक संघ के जरिए सिर्फ शिक्षक सिर्फ धरना- प्रदर्शन या सिर्फ विरोध प्रदर्शन करने पर ही जोर न दें, बल्कि अपने विद्यालयों को मॉडल स्कूल बनाने का भी कार्य करें। ताकि, दूसरे शिक्षक प्रेरित और गुरु की गरिमा फिर से बहाल हो सके। वह जिला सहकारी बैंक सभागार में आयोजित जनपदीय अधिवेशन में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि करीब पांच दशक पूर्व शिक्षकों को बड़े ही आदर और सम्मान के साथ देखा जाता था, लेकिन वर्तमान में परिस्थितियां क्या हैं? आज शिक्षकों को किस नजर से देखा जाता है। ऐसे में अपनी गरिमा वापस स्थापित करने के लिए शिक्षकों को मेहनत और ईमानदारी से कार्य करना होगा। संगठन का प्रत्येक पदाधिकारी अपने विद्यालय को मॉडल स्कूल बनाए, ताकि उससे दूसरे शिक्षक प्रेरित हों और शिक्षा का स्तर बेहतर हो सके। कहा कि संगठन शिक्षकों की मूल समस्याओं का समाधान तो करेगा ही लेकिन शिक्षकों को भी अपने कर्तव्यों के प्रति सजग होना होगा।
इसके बाद जिले की कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। इसमें जिलाध्यक्ष पद के लिए रवेन्द्र गंगवार ने नामांकन किया। कोई दूसरा नामांकन न आने की वजह से रवेन्द्र गंगवार को निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष रवेन्द्र गंगवार ने जिले की कार्यकारिणी का विस्तार करते पदाधिकारियों की घोषणा की। इसमें जिला महामंत्री के रूप में विपेंद्र कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष नरेंद्र नाथ पाठक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश गौतम, जिला उपाध्यक्ष गौरव गंगवार, विमल शर्मा, सुधीश कुमार शर्मा, महिला उपाध्यक्ष सोनी गुप्ता को मनोनीत किया। इसके अलावा खालिद मोहम्मद को जिला संयुक्त महामंत्री, वीर सिंह रावेश कुमार को जिला मंत्री, विनीत कुमार को कोषाध्यक्ष, डॉ. एहसान खां को जिला प्रवक्ता व जिला मीडिया प्रभारी का दायित्व सैय्यद आफाक हुसैन को सौंपा। इस मौके पर प्रदेश संयुक्त मंत्री और चुनाव अधिकारी हरिओम शर्मा, लालता प्रसाद, संदीप कुमार, मोहनलाल, महेंद्र कुमार, प्रेम शंकर, विजय दिवाकर, गीता कुमारी, शशांक शर्मा, शकील अहमद, वकील अहमद, जावेद इदरीस, हरिओम शर्मा, सुरेश गंगवार, डॉ. नंदन प्रसाद, टेकचंद गंगवार, हिमांशु गंगवार आदि मौजूद रहे।