{"_id":"6a08dc1cc188b35dfb0d4f83","slug":"teachers-leave-cancelled-in-view-of-entrance-exams-rampur-news-c-282-1-rmp1004-171109-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: प्रवेश परीक्षाओं को देखते हुए शिक्षकों की छुट्टी रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: प्रवेश परीक्षाओं को देखते हुए शिक्षकों की छुट्टी रद्द
विज्ञापन
रामपुर। आगामी प्रवेश एवं भर्ती परीक्षाओं को लेकर डीआईओएस अंजलि अग्रवाल ने सभी राजकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को बिना अनुमति मुख्यालय न छोड़ने के निर्देश दिए हैं।
आयोजित होने वाली प्रमुख परीक्षाओं में 31 मई को बीएड प्रवेश परीक्षा, तीन-चार जून को प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) परीक्षा, 8, 9 व 10 जून को पुलिस भर्ती परीक्षा, 14 जून को प्रवक्ता (पुरुष एवं महिला) राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा तथा 2, 3 व 4 जुलाई को यूपी टीईटी लिखित परीक्षा शामिल हैं।
आदेश में कहा गया है कि बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर उत्पन्न प्रतिकूल परिस्थितियों के लिए संबंधित व्यक्ति स्वयं जिम्मेदार होगा। साथ ही बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों को कक्ष निरीक्षक के रूप में तैनात किए जाने के निर्देश भी बीएसए को दिए गए हैं।