फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Teachers came forward to help the departed teachers during the Corona period

कोरोना काल में दिवंगत शिक्षकों की मदद को आगे आए शिक्षक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Teachers came forward to help the departed teachers during the Corona period
रामपुर। कोरोना काल में जान गंवाने वाले शिक्षकों के परिजनों की मदद के लिए शिक्षकों ने हाथ आगे बढ़ाया है। शिक्षक संघों के आह्वान पर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने विकास खंड वार एक नोडल अधिकारी नामित किया है, जो शिक्षकों से सहयोग राशि एकत्र करेंगे। इसके बाद 9 या 10 जून को बीएसए के दिशा निर्देशन में यह धनराशि दिवंगत शिक्षकों के परिजनों को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की वजह से बेसिक शिक्षा विभाग को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। पंचायत चुनाव और कोरोना की वजह से 23 शिक्षकों, शिक्षामित्रों, लिपिक, अनुचरों ने संक्रमित होकर अपनी जान गवां दी। सरकार ने भले ही अभी दिवंगत शिक्षकों के परिजनों की मदद के लिए कोई ठोस कदम न उठाएं हों, लेकिन शिक्षक संघों ने अपने साथियों के परिजनों की मदद के लिए प्रयास शुरू कर दिए। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन, प्राथमिक शिक्षक संघ, उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ एवं राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के आह्वान पर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ऐश्वर्या लक्ष्मी ने विकास खंड वार नोडल अधिकारी नामित कर दिए हैं। इनमें नगर क्षेत्र में अखिल शर्मा, बिलासपुर में रामचन्द्र, चमरौआ अंजुम स्नेही, मिलक में अंकुश शुक्ला, सैदनगर में होरीलाल, स्वार में तहसीन आलम खां, शाहबाद में अतुल राठौर, टांडा में डॉ. राजवीर सिंह को नियुक्त किया गया है। नोडल अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के परिषदीय शिक्षकों से सहयोग राशि एकत्र करेंगे, जिसके बाद यह धनराशि दिवंगत शिक्षकों के परिजनों को दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed