{"_id":"67db1c824bba5fa93608b9f6","slug":"teachers-arrived-wearing-black-bands-and-protested-at-the-gates-of-the-evaluation-centers-rampur-news-c-282-1-rmp1004-141739-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: काली पट्टी बांधकर पहुंचे शिक्षक, मूल्यांकन केंद्रों के गेट पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: काली पट्टी बांधकर पहुंचे शिक्षक, मूल्यांकन केंद्रों के गेट पर प्रदर्शन
Thu, 20 Mar 2025 01:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 20 Mar 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। वेतन विसंगतियों को दूर किए जाने की मांगों को लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) से जुड़े शिक्षक बांह में काली पट्टी बांधकर मूल्यांकन केंद्रों पर पहुंचे, जहां गेट के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों की लंबित चार प्रमुख मांगों के निस्तारण की मांग की।
माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय आह्वान पर डयूटी पर तैनात शिक्षक बुधवार सुबह रजा कॉलेज व राजकीय मुर्तजा कॉलेज पहुंचे, जहां उन्होंने काली पट्टी बांधकर गेट के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान मंडलीय मंत्री प्रेम सिंह एवं जिलाध्यक्ष अजय सिंह राठौर ने बताया कि शिक्षकों की प्रमुख मांगों में चयन बोर्ड की धारा 12, 18 और 21 को बहाल किए जाने, शिक्षकों की पदोन्नति, नई चयन प्रक्रिया में सुधार, बकाए का भुगतान, और वेतन विसंगतियों को दूर करने की मांग है।
जिला मंत्री विक्रम कुमार ने कहा कि सरकार लंबे समय से इन मांगों की अनदेखी कर रही है, जिससे शिक्षकों में गहरा असंतोष व्याप्त है। कहा कि चयन बोर्ड अधिनियम की धारा 21 शिक्षकों के अधिकारों और सुरक्षा का एक महत्वपूर्ण कवच है। यह धारा शिक्षकों को अनावश्यक हस्तक्षेप और गैर-कानूनी कार्रवाइयों से बचाने का कार्य करती है।
विज्ञापन
इसके निष्क्रिय होने से शिक्षकों को मनमाने तरीकों से प्रताड़ित किया जा सकता है, जिससे उनके सम्मान और स्थायित्व पर गंभीर संकट उत्पन्न हो सकता है। जिला संगठन मंत्री अनुज कुमार वर्मा ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में, जब शिक्षकों को विभिन्न प्रशासनिक और वित्तीय समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, धारा 12, 18 एवं 21 की बहाली और भी आवश्यक हो जाती है। इससे न केवल शिक्षकों को सुरक्षा मिलेगी, बल्कि उनकी पदोन्नति, वेतन विसंगति और सेवा शर्तों में भी स्थिरता आएगी।
जिला अध्यक्ष अजय सिंह राठौर ने सरकार से मांग की है कि इस धारा को तत्काल बहाल किया जाए ताकि शिक्षकों को न्याय मिले और वह निडर होकर अपनी शिक्षण जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकें। यदि इस मांग को अनदेखा किया गया, तो शिक्षक समुदाय बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं, तो वह आगामी दिनों में आंदोलन को और व्यापक करेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अजय राठौर, जिला मंत्री विक्रम कुमार समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।