फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Teachers and cooks will taste food before serving it to children

Rampur News: बच्चों को भोजन परोसने से पहले चखेंगे शिक्षक व रसोइया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Dec 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Teachers and cooks will taste food before serving it to children
रामपुर। पीएम पोषण (मध्याह्न भोजन) योजना के तहत जिले भर की रसोइयों को नवीन पोषण प्रशिक्षण फिल्म के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण का दायित्व प्रधानाध्यापकों को सौंपा गया है। अब बच्चों को भोजन परोसने से पहले शिक्षक, अभिभावक व रसोईयां को चखना होगा। साथ ही मीनू के अनुसार बच्चों को रोटी अवश्य देनी होगी।
विज्ञापन



यह निर्देश बीते दिनों स्कूल महानिदेशक ने प्रदेश के सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को जारी किए हैं। कहा कि पीएम पोषण माध्यन्ह भोजन योजना के तहत परिषदीय स्कूलों के बच्चों को दोपहर में भोजन दिया जाता है। पोषक तत्वों से भरपूर और सेहतमंद भोजन बच्चों को देना विभाग की प्राथमिकता है। ऐसे में जारी फरमान के तहत दिसंबर माह में नवीन पोषण प्रशिक्षण फिल्म के माध्यम से रसोइयों को प्रशिक्षित किया जाना है। प्रशिक्षण में रसोइयों को खाना बनाने से पहले साफ-सफाई, किचन में चूहे, छिपकली व कीड़े न हो की रोकथाम के बारे में बताया जाएगा। यही नहीं भोजन ढककर ही पकाने और भोजन ढककर ही रखने के बारे में बताया जाएगा। साथ ही खाना बनाने में आयोडीन युक्त नमक, सीलबंद व एगमार्क तेल, मसाले का प्रयोग किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed