{"_id":"5c3786f161d6ad7dd3c60478a868da05","slug":"teacher-suspend-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो शिक्षक सस्पेंड, सात का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो शिक्षक सस्पेंड, सात का वेतन रोका
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Thu, 14 Jan 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लापरवाही के आरोप में दस और शिक्षकों पर कार्रवाई का डंडा चला है। खंड शिक्षाधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर बीएसए ने बिलासपुर क्षेत्र के दो शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया, जबकि सात शिक्षकों का वेतन रोक दिया है। एनपीआरसी के खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद भी बेसिक शिक्षा विभाग में सुधार नहीं हो रहा है। शिक्षकों की लापरवाही लगातार बढ़ रही है। इसके शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। खंड शिक्षाधिकारी लगातार शिक्षकों पर कार्रवाई की संस्तुति कर रहे हैं। बिलासपुर के खंड शिक्षाधिकारी ने पिछले दिनों स्कूलों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान तमाम खामियां मिली थीं। कार्रवाई की संस्तुति की गई थी। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी एसके तिवारी ने दस शिक्षकों पर कार्रवाई की है। उन्होंने बिलासुपर क्षेत्र के लखीमपुर जूनियर हाईस्कूल के हेडमास्टर नोमान खां और सितौरा जूनियर हाईस्कूल के इंचार्ज हेडमास्टर संजय शुक्ला को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
नोमान लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे हैं, जबकि संजय पर भी लापरवाही का आरोप था। बीएसए ने जितेंद्र यादव, सतीश कुमार, जगदीश चंद्र, सुरजीत कौर, अनुज कुमार, अरविंद कुमार, रामफल का अग्रिम आदेशों तक वेतन के भुगतान पर रोक लगा दी है।
बीएसए ने एनपीआरसी आरिफ परवेज के खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किया है। सप्ताह भर के भीतर ही सात शिक्षकों को सस्पेंड किया जा चुका है, जबकि 14 से ज्यादा शिक्षकों का वेतन रोका जा चुका है। कई को चेतावनी भी जारी की जा चुकी है। करीब दो दर्जन से ज्यादा शिक्षकों पर कार्रवाई का डंडा चल चुका है।