{"_id":"57ae1cee4f1c1b2e72ee4510","slug":"teacher-suspend","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर टिप्पणी में फंसा शिक्षक, सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर टिप्पणी में फंसा शिक्षक, सस्पेंड
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
Updated Sat, 13 Aug 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फेसबुक पर अफसरों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में बिलासपुर क्षेत्र का एक शिक्षक फंस गया है। बीएसए ने उसे तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।
जिले के शिक्षक फेसबुक और व्हाट्स एप ग्रुप के माध्यम से जुड़े हैं। विभागीय कामकाज की बात हो या फिर कोई अन्य मुद्दा। हर मुद्दे पर वह बेबाकी से अपनी राय दे रहे हैं। कई विवादित पोस्ट भी डाली जा रही हैं। शासन ने स्कूल टाइम में व्हाट्सएप चलाने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई करने के भी आदेश जारी किए हैं, लेकिन इसका खूब इस्तेमाल हो रहा है।
शिक्षक अब अफसरों के निरीक्षण पर भी सवालिया निशान लगाने लगे हैं। पिछले दिनों निरीक्षण के बाद अफसरों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में एक शिक्षक फंस गया है। मामला बिलासपुर क्षेत्र से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
बिलासपुर के एसडीआई ने पिछले दिनों स्कूलों का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने सुभाषनगर के स्कूल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्कूल में तमाम कमियां मिली थीं। निरीक्षण के बाद शिक्षक ने अफसर के निरीक्षण को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिस पर मामला संज्ञान में आया। बीएसए एसके तिवारी ने खंड शिक्षाधिकारी की संस्तुति के आधार पर शिक्षक त्रिवेणी सिंह को सस्पेंड कर दिया है। बीएसए ने बताया कि इस शिक्षक के खिलाफ अनुशानहीनता के साथ ही फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर कार्रवाई की गई है।