{"_id":"64176ccebde305885504d707","slug":"teacher-arrested-rampur-news-c-15-1-89980-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: किशोर की मौत के मामले में शिक्षक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: किशोर की मौत के मामले में शिक्षक गिरफ्तार
विज्ञापन
धमोरा। दिल्ली-लखनऊ रेलवे लाइन पर दुगनपुर गांव के सामने रेलवे ट्रैक पर 16 मार्च की सुबह हुई राहुल की मौत के मामले में पुलिस ने शिक्षक को आत्महत्या में उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
शहजानदगर थाना क्षेत्र के बृजपुर का मझरा निवासी राहुल (17) राजकीय इंटर कॉलेज धमोरा में नवीं कक्षा में पढ़ता था। वह बीते बुधवार की सुबह घर से साइकिल लेकर निकला था। कुछ घंटों के बाद रेलवे ट्रैक पर उसकी लाश मिलने की सूचना मिली थी। परिजनों का आरोप था कि स्कूल के ही एक शिक्षक शफीक अहमद से उसकी किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई थी। शफीक अहमद ने उसका मोबाइल छीन लिया था। परिजनो ने आरोप लगाया था कि बुधवार की सुबह शफीक अहमद ने उसको मोबाइल फोन देने के बहाने बुलाया था और अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी थी। आरोप था की हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए शव को रेलवे ट्रैक पर डाल दिया था। घटना की सूचना मिलने पर एएसपी डॉ. संसार सिंह और सीओ मिलक रवि खोखर ने मौका मुआयना किया था। बाद ने पुलिस ने राहुल के पिता बालक राम की तहरीर के आधार पर शफीक अहमद और एक अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी । लेकिन अब इस मामले में पुलिस ने विवेचना में लोको पायलट की सूचना और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर शिक्षक शफीक अहमद को आत्महत्या को उकसाने की धारा 306 के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। शहजागनगर थाना प्रभारी शरद पवार ने बताया कि ट्रेन के लोको पायलट ने कंट्रोल रूम को सूचना दी थी कि एक आदमी ट्रैक पर आकर लेट गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट से मौत की पुष्टि हुई है।