फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Tantric accused of raping a woman arrested in encounter

Rampur News: महिला से दुष्कर्म का आरोपी तांत्रिक मुठभेड़ में गिरफ्तार

Fri, 03 Oct 2025 12:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 03 Oct 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Tantric accused of raping a woman arrested in encounter
स्वार में मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया दुष्कर्म का आरोपी तांत्रिक। स्रोत पुलिस
स्वार (रामपुर)। क्षेत्र के एक महिला को तंत्र विद्या के झांसे में लेकर दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने और महिला के पति को जान से मारने की धमकी देने के आरोपी तांत्रित गुलफाम को पुलिस ने बुधवार की रात पुलिस ने स्वार के गांव पीपलसाना के जंगल में मुठभेड़ में दबोच लिया। जवाबी कार्रवाई में पैर में पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी से तमंचा और एक बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की तहरीर पर बुधवार को पुलिस ने केस दर्ज किया था। आरोप था कि तांत्रिक गुलफाम तंत्र विद्या का झांसा देकर उसके घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही उसकी अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। बाद में उसके पति को जान से मारने की धमकी दी। बुधवार रात पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी तमंचा लेकर पीड़िता के परिवार को धमकी देने आ रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी ने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी। वह भागने लगा लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया।
विज्ञापन

मुठभेड़ के दौरान आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, तीन कारतूस और एक बिना रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट की बाइक बरामद हुई। घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक रामबाबू, लईक अहमद समेत सात पुलिसकर्मियों की टीम शामिल थी। कोतवाल प्रदीप मलिक ने बताया कि मामले में अब आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed