फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Tanda police registered the attack report after eight months.

Rampur News: टांडा पुलिस ने आठ माह बाद दर्ज की हमले की रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Tanda police registered the attack report after eight months.
टांडा(रामपुर)। पुलिस ने हमले की रिपोर्ट घटना के आठ माह बाद दर्ज की है। थाना पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी तो पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम जटपुरा निवासी हबीब अहमद के मुताबिक आठ मार्च को उनका 17 वर्षीय बेटा शानू रास्ते में जा रहा था, इसी दौरान गांव के ही आदिल ने उसे गाली दी और झगड़ा शुरू कर दिया। बेटा किसी तरह घर पहुंचा, लेकिन 15 मिनट बाद ही एक दर्जन से अधिक लोग उसके घर में घुस आए और हमला कर दिया। आरोप है कि हाथों में लाठी-डंडे और अवैध तमंचा लेकर आए लोगों ने बेटे को बेरहमी से पीटा, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। बचाव को आई मां महरूल निशा को भी पीटा गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आदिल, मोनिश, शाकिर, इल्यास खां, मुसब्बर, इल्यास, अय्यूब, दिलशाद, रियाज, आबिद, जीशान, युसुफ खां, यूनुस खां और अरवाज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed