फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Take special precautions in Ramadan and Navratri to prevent corona infection

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए रमजान और नवरात्र में बरतें विशेष सावधानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Take special precautions in Ramadan and Navratri to prevent corona infection
रामपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों पर प्रभावी रोकथाम के लिए शासन स्तर से गाइडलाइन जारी हो गई है। इस संबंध में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ और पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम ने विकास भवन सभागार में जिले के प्रमुख धर्मगुरुओं और संभ्रांतजनों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जनपद में लगातार कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों पर प्रभावी रोकथाम के लिए जन सहयोग की अपील करते हुए कहा कि वायरस से बचाव बेहद जरूरी है। संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है। ऐसी दशा में किसी भी स्तर पर लापरवाही अत्यंत भयावह स्थिति उत्पन्न कर सकती है। जिलाधिकारी ने कहा कि रमजान और नवरात्रि के साथ-साथ बैसाखी जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों के दौरान आमजन को पर्याप्त सावधानी बरतनी होगी। त्यौहार सभी लोग हर्ष और उल्लास से मनाएं, पर उन त्योहारों के दौरान पर्याप्त सावधानी बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि धर्मगुरु और प्रबुद्ध जन समाज के एक बड़े वर्ग का नेतृत्व करते हैं, इसलिए वे समाज में लोगों को कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न इस संकट की घड़ी में अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए सावधानी अवश्य बरतें। पूर्व में भी जनपद के धार्मिक गुरुओं और संभ्रांतजनों का अत्यंत सकारात्मक सहयोग प्राप्त हुआ, जिसके कारण जनपद में वायरस के संक्रमण के प्रभाव को कम करने में काफी मदद मिली। उन्होंने कहा कि इस बार भी सभी लोग पर्याप्त संयम के साथ साथ पूर्व की तरह ही अपने घरों पर ही पूजा और इबादत करें। अपने आसपास के लोगों को भी वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी सावधानियों अपनाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि बैठक में सम्मिलित धर्म गुरु और संभ्रांतजन अन्य अन्य धर्म गुरु और संभ्रांत जनों के साथ बैठक करके शासन स्तर से जारी गाइडलाइन और इस महामारी के दौरान बरतने वाली जरूरी सावधानियों के बारे में अवगत कराएं। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संसार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट रामजी मिश्र, सीओ विद्या किशोर सहित अन्य अधिकारी और धर्म गुरु व संभ्रांतजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed