फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   tajeen fatma sp,bhart bhushan gupta bjp candidat

सपा ने डॉ. फात्मा और भाजपा ने भारत भूषण पर खेला दांव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
tajeen fatma sp,bhart bhushan gupta bjp candidat
रामपुर। रामपुर शहर विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव के लिए सपा और भाजपा ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। सपा ने सांसद आजम खां की पत्नी डॉ. तजीन फात्मा को उम्मीदवार बनाया है। डॉ. फात्मा वर्तमान में राज्यसभा की सदस्य हैं और उनका लगभग एक साल का कार्यकाल बचा हुआ है। वहीं भाजपा ने भारत भूषण गुप्ता पर दाव खेला।
विज्ञापन

सांसद निर्वाचित होने के बाद आजम खां ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे के बाद रामपुर विधानसभा सीट पर उप चुनाव होना है। उप चुनाव के लिए मतदान 21 अक्तूबर को होगा। उप चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तिथि 30 सितंबर है। नामांकन दाखिल करने आखिरी तिथि से एक दिन पहले रविवार को सपा और भाजपा ने अपने प्रत्याशियों का एलान किया है। सपा ने आजम खां ने पत्नी डॉ. तजीन फात्मा को उम्मीदवार बनाया है। डॉ. फात्मा को सपा का उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चा पहले से थी। उन्होंने नामांकन पत्र भी खरीद लिया था। वहीं भाजपा ने भारत भूषण गुप्ता को उम्मीद्वार बनाया है। वैसे इस विधानसभा सीट पर भाजपा के कई दावेदार थे। वहीं कई अन्य ऐसे लोग भी भाजपा की टिकट पर अपनी दावेदारी कर रहे थे, जो अभी पार्टी के सदस्य नहीं हैं। इन सभी के दावों को दरकिनार कर भाजपा ने भारत भूषण गुप्ता के नाम पर मोहर लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed