{"_id":"6241f91e86511378dc4dbbfa","slug":"swiming-pond-will-start-soon-rampur-news-mbd4228457182","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल बाद तरणताल में तैराकी का लुफ्त उठा सकेंगे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साल बाद तरणताल में तैराकी का लुफ्त उठा सकेंगे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। शहर में तैराकी के शौकीन करीब दो साल के अंतराल के बाद अब तरणताल में डुबकी लगाने का लुत्फ उठा सकेंगे। तरणताल की सफाई-मरम्मत का कार्य सोमवार को शुरु करा दिया गया। एक अप्रैल से तरणताल के खुलने की उम्मीद जताई जा रही है।
कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए सरकार ने खेलों पर रोक लगा दी थी। लोगों में सामूहिक संक्रमण न फैले और सामाजिक दूरी बनी रहे, इसके लिए स्टेडियम और खेल के मैदान में भी गतिविधियां रोक दी गई थीं। इस कारण शहीदे आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम बमनपुरी का तरणताल भी मार्च 2020 को बंद कर दिया गया था। कोरोना संक्रमण के बाद स्थितियां धीरे-धीरे सामान्य होेने पर शासन ने भी पाबंदियां हटा दी हैं। पाबंदियां हटने के बाद तरणताल भी चालू होने की उम्मीद जाग गई है। सोमवार को दिन भर तरणताल की सफाई व मरम्मत का कार्य चलता रहा।
एक बैच में 30 से 35 लोग कर सकेंगे तैराकी
तरणताल चालू होने पर इसमें एक बैच में 30 से 35 लोग तैराकी कर सकेंगे। सुबह और शाम को बैच बनाकर तैराकी कराई जाएगी। एक बैच के लोग एक घंटे तैराकी कर सकेंगे। तरणताल में तैराकी के लिए 18 वर्ष से ऊपर के लोगों को 1,000 रुपये और 18 वर्ष से कम आयु के तैराकों को 500 रुपये प्रतिमाह फीस देगी होगी।