फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Swar's roads inundated by torrential rain; traffic disrupted.

Rampur News: मूसलाधार बारिश से स्वार की सड़कें जलमग्न, आवागमन प्रभावित

Sun, 06 Sep 2026 12:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sun, 06 Sep 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Swar's roads inundated by torrential rain; traffic disrupted.
स्वार में मूसलाधार बारिश से जलमग्न रसूलपुर मार्ग। संवाद
स्वार (रामपुर)। शनिवार शाम पांच बजे हुई मूसलाधार बारिश से नगर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खुल गई। बारिश से शहर की सड़कें और कई इलाके जलमग्न हो गए। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मोहल्ला रसूलपुर में पुराने स्टेट बैंक के आसपास का इलाका पानी से भर गया।
विज्ञापन


बारिश का पानी कई मोहल्लों की गलियों और मुख्य मार्गों पर जमा हो गया। नालियां गंदगी से अटी होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो सकी। सीएचसी परिसर में भी बारिश का पानी खड़ा हो गया, जिससे मरीजों और तीमारदारों को अस्पताल पहुंचने में परेशानी हुई। सड़क पर पानी भरने के कारण राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। कई स्थानों पर दुकानों के सामने भी पानी जमा हो गया, जिससे दुकानदारों को सामान सुरक्षित रखने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। मूसलाधार बारिश का सिलसिला लगातार बना हुआ है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि नालियों की नियमित सफाई नहीं होने के कारण तेज बारिश में जलभराव की समस्या पैदा हो जाती है। बारिश रुकने के बाद भी कई स्थानों पर पानी जमा रहा। लोगों ने नगर पालिका से नालियों की सफाई कराने और जल निकासी की बेहतर व्यवस्था कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed