फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Swachhata Survey: Visiting the neighborhoods to check the cleanliness, ringing the bell at every house for feedback

स्वच्छता सर्वेक्षण : मोहल्लों में जाना स्वच्छता का हाल, फीडबैक के लिए घर-घर बजाई घंटी

Thu, 20 Mar 2025 01:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 20 Mar 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Swachhata Survey: Visiting the neighborhoods to check the cleanliness, ringing the bell at every house for feedback
रामपुर। स्वच्छता सर्वेक्षण-2024 के लिए केंद्र की टीम बुधवार रात शहर में आ गई थी। पांच सदस्यों की टीम ने सुबह से स्वच्छता सर्वे शुरू कर दिया। सर्वे के पहले दिन दो भागों में विभाजित होकर टीम के सदस्य ज्वालानगर और जेल रोड के मोहल्लों के कई घरों के दरवाजे पर पहुंचे। इन लोगों ने कई घरों की घंटी बजाई और लोगों से स्वच्छता के संबंध में फीडबैक लिया।
विज्ञापन

प्राप्त विवरण को साॅफ्टवेयर पर दर्ज किया है। टीम के सदस्यों ने लोगों से एक के बाद एक सवाल किए। लोगों से शहर को स्वच्छ बनाने के लिए सुझाव भी लिए हैं। सर्वे के दौरान नगर पालिका दफ्तर में आपाधापी मची रही। एक तरफ जहां टीम स्वच्छता सर्वे कर रही थी तो दूसरी तरफ पालिका के अधिकारी-कर्मचारी गंदगी वाले वार्डों की सफाई कराने में जुटे थे।
विज्ञापन

सुबह करीब 11 बजे से नगर पालिका क्षेत्र में स्वच्छता सर्वे कार्य शुरू हुआ था। दिल्ली से पहुंचे लक्ष्मीकांत के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम ने सर्वे कार्य शुरू किया। पहले चरण में वार्ड नंबर-एक ज्वालानगर और वार्ड 17 जेल रोड पर टीम ने स्वच्छता आंकने के लिए पहुंची थी। जहां घरों की घंटी बजाकर लोगों की प्रतिक्रिया जानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम के सदस्य मौके पर ही मोबाइल पर एप के माध्यम से स्वच्छता के संबंध में लोगों से प्राप्त प्रतिक्रिया को अपलोड कर रहे थे। वार्ड नंबर एक ज्वालानगर में पहुंचे टीम इंचार्ज लक्ष्मीकांत ने घरों में परिवार के सदस्यों से स्वच्छता के बारे में जाना। उन्होंने कचरा ढोने वाली गाड़ियों के बारे में पूछा।
सवाल किया कि कचरा सफाई कर्मी उठाते हैं या नहीं...। नाली की साफ-सफाई के लिए पालिका कर्मी किस तरह से प्रबंध करते हैं...। इसी तरह से कई सवाल किए। अधिकांश स्थल पर लोगों ने कूड़ा उठान होने की बात कही तो एक-दो जगह पर कूड़ा उठान न होने की बात भी सामने आई है।
इसके बाद टीम ने लोगों से स्वच्छता से सहमति पर 10 में से नंबर देने के लिए कहा, जिस पर किसी ने पांच तो किसी ने सात और 10 तक नंबर तक दिए। वहीं, वार्ड 17 जेल रोड स्थित पीपल वाली बगिया में पहुंची टीम ने भी घर-घर पहुंचकर लोगों से कचरा उठान में उनकी राय पूछी और फीडबैक मांगा। शाम करीब पांच बजे तक दो वार्डों अर्थात नंबर एक और 17 का सर्वे हो गया। इसी तरह अगले दिनों में भी शहर में स्वच्छता सर्वे होगा।

एक तरफ सर्वे, दूसरी तरफ साफ-सफाई
अन्य दिनों की अपेक्षा बुधवार को सर्वे के दौरान नगर पालिका की सक्रियता कुछ अधिक देखने को मिली। टीमें जहां एक तरफ स्वच्छता सर्वे कर रही थीं और लोगों से फीडबैक ले रही थीं, वहीं दूसरी तरफ घेर वाले पाकड़ मोहल्ले में पालिका के कर्मचारी साफ-सफाई में जुटे थे। अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर सफाई कर्मियों के कार्य की मानीटरिंग कर रहे थे। गाड़ी लगाकर कूड़ा उठान भी हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed