{"_id":"6ac69c9f4bad960b9708e173","slug":"suspicious-youth-arrested-with-a-country-made-pistol-and-cartridges-rampur-news-c-282-1-rmp1013-181894-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: संदिग्ध युवक तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: संदिग्ध युवक तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार
Thu, 08 Oct 2026 12:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
केमरी। एक मजदूर के घर के बाहर संदिग्ध हालत में घूम रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए।
मौम्मदनगर नानकार गांव निवासी प्रेम प्रसाद सैनी छह अक्तूबर की रात करीब 10 बजे राइस मिल के लिए निकले। उन्हें याद आया कि घर का गेट खुला रह गया है, तो वे वापस लौटे। घर के बाहर उन्होंने एक संदिग्ध व्यक्ति को घूमते देखा। प्रेम प्रसाद के शोर मचाने पर गांव के लोग इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने पीछा कर करीब साढ़े 10 बजे युवक को खेत में घेरकर पकड़ लिया। सीओ राजवीर सिंह परिहार का कहना है कि पकड़े गए युवक ने अपना नाम लियाकत निवासी रामपुर बताया। पुलिस ने आरोपी लियाकत को गिरफ्तार कर रिपोर्ट दर्ज की और कोर्ट में पेश कर दिया है। संवाद