फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Suspicion of murder: Married woman's body exhumed after 23 days.

Rampur News: हत्या का शक, 23 दिन बाद कब्र से निकाला विवाहिता का शव

Thu, 01 Oct 2026 02:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 01 Oct 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Suspicion of murder: Married woman's body exhumed after 23 days.
पटवाई। पुलिस ने 23 दिन पहले दफन किए गए महिला के शव को कब्र से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक महिला के परिजनों ने ससुराल के लोगों पर हत्या का आरोप लगाकर जांच की मांग की है।
विज्ञापन

पटवाई थाना क्षेत्र के गोसमपुर गांव निवासी फिरासत की पत्नी नाजिया (30) की सात सितंबर को ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हुई थी। ससुराल के लोगों का कहना था कि वह सुबह सीढ़ी से फिसल गई थी, जिससे चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद मायके पक्ष के लोग पहुंचे थे और उनकी बात मानकर नाजिया को दफन कर दिया गया था।
विज्ञापन

दफन के तीन दिन बाद महिला के परिजनों को हत्या की आशंका हुई। इसके बाद नाजिया के पिता अली अहमद ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया। इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी नाजिया का विवाह छह वर्ष पूर्व पटवाई क्षेत्र के गोसमपुर निवासी फिरासत के साथ हुआ था। विवाह में हैसियत के अनुसार दान-दहेज दिया गया था। आरोप है कि विवाह के कुछ समय बाद से ही फिरासत और ससुराल के लोग बेटी को दहेज के लिए मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे, मारपीट और गाली-गलौज करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि बेटी के तीन बच्चे अल्फेज, अली अहमद और एक दो साल का बच्चा था। बच्चों की परवरिश को देखते हुए बेटी उनके जुल्म सहती रहती थी। आरोप लगाया कि सात सितंबर को उनके बेटे आसिफ के पास फिरासत का फोन आया, जिसमें उसने कहा कि दहेज न देने के कारण नाजिया को मार डाला है। बताया कि बेटी की ससुराल पहुंचकर देखा तो वह मृत अवस्था में पड़ी थी। उसके सिर पर चोट का गहरा निशान और गले पर भी चोट का निशान था।
अब पुलिस ने शिकायत के अनुसार डीएम के आदेश पर 23 दिन बाद बुधवार को नाजिया के शव को कब्र से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस मौके पर नायब तहसीलदार, शाहाबाद सीओ देवकीनंदन और पटवाई पुलिस मौजूद रही।

सीओ देवकीनंदन ने बताया कि आरोपों के बाद शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed