{"_id":"673125409a28ab5edb04b959","slug":"suspension-action-may-be-taken-against-head-master-and-female-teacher-rampur-news-c-282-1-rmp1005-133659-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: हेड मास्टर और महिला अध्यापक पर हो सकती है निलंबन की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: हेड मास्टर और महिला अध्यापक पर हो सकती है निलंबन की कार्रवाई
विज्ञापन
शाहबाद। तहसील क्षेत्र के एक प्राथमिक स्कूल में हेड मास्टर और महिला सहायक अध्यापक के बीच हुई मारपीट में दोनों पक्षों की ओर से दी गई तहरीर के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस प्रकरण में विभागीय जांच शुरू हो गई है। विभाग की जांच पूरी हो जाने के बाद दोनों पर निलंबन की कार्रवाई हो सकती है।
शनिवार को बुलंदशहर निवासी हेड मास्टर और महिला सहायक अध्यापक के बीच विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया था कि दोनों के बीच जमकर मारपीट हो गई थी। इस प्रकरण में हेड मास्टर ने महिला सहायक अध्यापक और इनके पति पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने और मारपीट करने का आरोप लगाया था।
वहीं, महिला द्वारा हेड मास्टर पर छेड़खानी का आरोप लगाया था। पुलिस ने इस प्रकरण में दोनों पक्षों की ओर से महिला सहायक अध्यापक उनके पति, और दूसरे पक्ष के हेड मास्टर और उनके सहयोग करने वाले एक ग्रामीण के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, इस प्रकरण में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से जांच शुरू हो गई है। जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित की गई है। जांच पूरी होने पर और सही पाए जाने पर दोनों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
हेड मास्टर और महिला सहायक अध्यापक के प्रकरण की जांच जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से शुरू कर दी गई है। इस जांच में दो सदस्यीय टीम गठित हुई है। जांच पूरी और ठीक पाए जाने पर हेड मास्टर और महिला सहायक अध्यापक के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जा सकती है। -पीएल निरंकारी, खंड शिक्षाधिकारी, शाहबाद