फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Supply halted for one hour due to machine fault in power house

Rampur News: बिजली घर में मशीन की खराबी से एक घंटे ठप रही आपूर्ति

Sat, 13 Jul 2024 11:06 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 13 Jul 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Supply halted for one hour due to machine fault in power house
बिलासपुर (रामपुर)। नगर के विद्युत उपकेंद्र की मशीन में आई तकनीकी खराबी के कारण शनिवार को करीब एक घंटा विद्युत आपूर्ति ठप रही। जिसके कारण उपभोक्ता भीषण गर्मी में बेहद परेशान रहे।
विज्ञापन

नगर के विद्युत उपकेंद्र में शनिवार की शाम करीब 4:30 बजे अचानक मशीन में कोई तकनीकी खराबी आ गई। जिसकी वजह से पूरे नगर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। कर्मचारियों ने तुरंत तकनीकी खराबी को ठीक करना शुरू कर दिया। करीब एक घंटे के पश्चात मशीनों की खराबी ठीक की जा सकी। इसके बाद विद्युत आपूर्ति सुचारू हो सकी। विद्युत आपूर्ति ठप होने की वजह से भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं का बुरा हाल रहा। एसडीओ प्रदीप कुमार प्रसाद ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण कुछ देर के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित हुई थी, मगर शीघ्र ही विद्युत आपूर्ति सुचारू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed