{"_id":"5ff760648ebc3e33621b4f53","slug":"sunshine-blossoms-throughout-the-day-on-thursday-clouds-will-remain-till-saturday-rampur-news-mbd3753155103","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुवार को दिन भर खिली धूप, शनिवार तक रहेगी बादलों की लुकाछिपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुवार को दिन भर खिली धूप, शनिवार तक रहेगी बादलों की लुकाछिपी
विज्ञापन
रामपुर में गुरुवार को आंबेडकर पार्क में घूमते बच्चे।संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : RAMPUR
रामपुर। मंगलवार रात से बुधवार दिन तक हुई बारिश के बाद गुरुवार सुबह से मौसम साफ हो गया। गुरुवार सुबह के वक्त कुछ देर तक आसमान में बादल रहे। लेकिन, इसके बाद पूरे दिन तेज धूप खिली। धूप निकलने से लोगों को सर्दी से राहत मिली।
गुरुवार को पूरे दिन मौसम साफ रहा। तेज धूप निकलने से लोगों को पिछले कुछ दिनों से खराब चल रहे मौसम से राहत मिली। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दो दिन बादलों की लुकाछिपी रहेगी या बादल छाए रह सकते हैं। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि गुरुवार को हवा चलने से तापमान में वृद्धि दर्ज नहीं की गई। गुरुवार को 10 से 13 किलोमीटर प्रतिघंटा तक की रफ्तार से हवा चली। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को बादलों की लुकाछिपी रहेगी तो शनिवार को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। इसके बाद रविवार से मौसम साफ होने की उम्मीद है। अगला पूरा सप्ताह मौसम साफ रहने की उम्मीद है। शुक्रवार को कुछ बादल छा सकते हैं, यानि कुल मिलाकर आने वाला सप्ताह मौसम के लिहाज से खुशनुमा रहने की उम्मीद है।
गुनगुनी धूप से मिली मामूली राहत
मिलक। नगर एवं क्षेत्र में बारिश के बीच गुरुवार को दोपहर बाद गुनगुनी धूप निकली। जिससे लोगों को मामूली राहत मिली। लोगों ने धूप का लुफ्त लिया। लेकिन, धूप भी गलन से राहत नहीं दिला पाई। संवाद