फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   suiting of loharu fort

रामपुर रजा लाइब्रेरी में शुरू हुई ‘लोहारू फोर्ट’ की शूटिंग  

Mon, 17 Apr 2017 12:17 AM IST
अखिलेश शर्मा/ रामपुर
अखिलेश शर्मा/ रामपुर Updated Mon, 17 Apr 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
suiting of loharu fort
रामपुर रजा लाइब्रेरी पहुंचे लोहरू स्टेट पर लोहारू फोर्ट फिल्म की डाक्यूमेंट्री बनाने वाले छात्रों का दल। अमर उजाला

विज्ञापन

एशिया की मशहूर रजा लाइब्रेरी में सहेजी गई हरियाणा की लोहारू स्टेट की सैकड़ों पांडुलिपियां और हजारों किताबों का खजाना अब एक डाक्यूमेंट्री का हिस्सा बनेगा। लोहारू फोर्ट नाम की लघु फिल्म की शूटिंग लाइब्रेरी में शुरू हो गई है। इस फिल्म की शूटिंग के लिए छात्रों का दल रामपुर आया हुआ है। 

रामपुर रजा लाइब्रेरी में लोहारू स्टेट की बेशकीमती धरोहर पांडुलिपियां और किताबें सहेजी गई हैं। इस कलेक्शन को लोहारू फोर्ट के नाम से बन रही डाक्यूमेंट्री में दिखाया जाएगा। पत्रकारिता के छात्रों का दल फिल्म की शूटिंग करने रजा लाइब्रेरी पहुंच गया है। जर्नलिज्म के छात्र आदित्य सांगवान, रजत वर्मा, रोहित खोखर, और मुकुल धामा पंजाब की लोहारू स्टेट पर फिल्म बना रहे हैं।
विज्ञापन

यह छात्र रामपुर पहुंचे छात्रों ने नूरमहल पहुंचकर नवाब खानदान के वारिश पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां से मुलाकात की और लोहारू कलेक्शन के बारे में चर्चा की। लघु फिल्म बना रहे छात्र नवेद मियां के पीआरओ काशिफ खां के साथ रजा लाइब्रेरी गए जहां उन्होंने लोहारू कलेक्शन की शूटिंग की और महत्वपूर्ण पांडुलिपियां देखीं। सैय्यद तारिक अजहर से लोहारू कलेक्शन के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोहारू के रहने वाले आदित्य सांगवान ने बताया कि लोहारू फोर्ट के नाम से बनाई जा रही लघु फिल्म में स्टेट से जुड़े तमाम तथ्यों को सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है, इसमें लोहारू कलेक्शन का शामिल होना महत्वपूर्ण है। रजा लाइब्रेरी बहुत बड़ी धरोहर है, इस लाइब्रेरी पर भी अलग से डाक्यूमेंट्री तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed